दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार Bihar में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल और कट्टा लेकर नाचते दिखे बाराती, वीडियो वायरल ईद और बिहार दिवस को लेकर गांधी मैदान में तैयारियां तेज, 17 मार्च से आमलोगों की एंट्री बंद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का चौथा चरण, भागलपुर को मिली 441.32 करोड़ की योजनाओं की सौगात पटना के मसौढ़ी में मंदिर से करोड़ों की अष्टधातु मूर्तियां चोरी, 100 साल पुरानी प्रतिमाएं गायब Bihar LPG Crisis: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, कई अवैध सिलेंडर जब्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिला राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, संजय झा ने शेयर की तस्वीर
14-Oct-2020 01:34 PM
DELHI : भारतीय राजनीति में समाजवाद के जीन चेहरों की पहचान लंबे अरसे से की जाती रही है, उनमें से एक नाम अब खत्म होता दिख रहा है. समाजवादी आंदोलन के बड़े चेहरे रहे शरद यादव का युग खत्म हो गया है, उनकी बेटी सुभाषिनी यादव कांग्रेस में शामिल हो गईं हैं.
कांग्रेस में शामिल होने के बाद सुभाषिनी यादव ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं को धन्यवाद कहा. सुभाषिनी ने कहा कि अभी हमारे पिताजी की तबियत ठीक नहीं है, इसलिए इस बार वो खुद बिहार की राजनीति में सक्रिय नहीं है. उनकी बेटी हूं तो उनसे सिखा है कि बिहार के लोगों के लिए हमेशा काम करें. मेरे पिताजी हमेशा से महागठबंधन के साथ थे और बिहार के लोगों के लिए काम करते रहे हैं. तो मैं उनकी बेटी होने के नाते उनकी राजनीतिक विरासत को आगे ले जाने का काम करुंगी.
सुभाषिनी यादव शरद यादव की बेटी होने के अलावा हरियाणा के एक राजनीतिक परिवार की बहू भी हैं. सुभाषिनी ने पिछले साल लोकसभा चुनावों के दौरान बिहार के मधेपुरा का दौरा किया था. यहां उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ बयान भी दिए थे. कहा था कि वे पूरा बिहार छोड़कर मधेपुरा में डेरा जमाये बैठे हैं. मतलब डरे हुए हैं. तब उनके पिता शरद मधेपुरा से चुनाव लड़ रहे थे.