ब्रेकिंग न्यूज़

महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार

Home / news / सहनी ने तेजस्वी को बताया मतलबी, फिलहाल अकेले रहेगी VIP

सहनी ने तेजस्वी को बताया मतलबी, फिलहाल अकेले रहेगी VIP

04-Oct-2020 12:16 PM

PATNA : महागठबंधन में विद्रोह कर बाहर निकले मुकेश सहनी ने आज तेजस्वी यादव पर ताबड़तोड़ हमला बोला है. मुकेश सहनी ने तेजस्वी यादव पर धोखा देने के साथ-साथ यह भी आरोप लगाया है कि वह बिहार के युवाओं को ठगने का काम कर रहे हैं. सहनी ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के दौर से तेजस्वी यादव उनके साथ धोखाधड़ी कर रहे थे और जब शनिवार को एक बार फिर उन्होंने पीठ में खंजर घोपा तो उन्होंने विद्रोह कर दिया.


मुकेश सहनी ने तेजस्वी यादव पर ना केवल निशाना साधा है बल्कि तेज प्रताप और तेजस्वी के संबंधों को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है. सहनी का कहना है कि तेजस्वी यादव इतने मतलबी हैं कि वह अपने बड़े भाई तेजप्रताप यादव की भी तरक्की नहीं देख सकते. सहनी ने कहा कि तेज प्रताप यादव कल बेहोश नहीं हुए थे, बल्कि वह अपने मन मुताबिक सीटों पर अपने उम्मीदवारों के लिए टिकट को लेकर नाराज थे. वह प्रेस वार्ता में नहीं आ रहे थे और इसीलिए यह पूरा ड्रामा हुआ. सहनी ने कहा कि तेज प्रताप यादव एक अच्छे इंसान हैं जबकि तेजस्वी उतने ही मतलबी. 


मुकेश सहनी ने लोकसभा चुनाव को लेकर खुलासा किया कि उनसे सारी बातचीत होने के बावजूद तेजस्वी यादव ने प्रेसवार्ता में अलग बयान दिया. मुकेश सहनी ने पोल खोलते हुए कहा कि तेजस्वी यादव ने उन्हें कांग्रेस के ऊपर हमला बोलने के लिए कहा था लेकिन उन्होंने केवल अपने प्रवक्ताओं को आगे किया. महागठबंधन में हुए पूरे खेल को मुकेश सहनी सामने लेकर आए हैं और पर्दे के पीछे हुआ पूरा खेल अब सबके सामने है.


प्रेसवार्ता के दौरान मुकेश सहनी ने कहा कि फिलहाल वो किस गठबंधन के साथ जाएंगे इस बात का फैसला अभी नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि वो उपेंद्र कुशवाहा और पप्पू यादव के संपर्क में हैं और जल्द ही वो फैसला लेंगे कि उन्हें किसी के साथ गठबंधन बनाना है कि नहीं. उन्होंने आगे कहा कि अगर किसी के साथ उनकी पार्टी का गठबंधन होता भी है तो चुनाव वो अपनी शर्तों पर लड़ेंगे न कि किसी और के शर्तों पर. 


सहनी ने तेजस्वी पर हमला बोलते हुए कहा कि अब वो किसी भी हालत में राजद के साथ नहीं जाएंगे. अगर राजद अपना नेतृत्व बदलता है और तेज प्रताप के नेतृत्व में आगे बढ़ता है तो वो राजद के साथ जाने पर विचार करेंगे.