अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
24-Jan-2023 06:11 PM
By First Bihar
PATNA: जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मंगलवार को विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) द्वारा मनाई गई। इस मौके पर वीआईपी के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने जननायक की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर उपस्थित वीआईपी के कार्यकर्ताओं ने उनके सपनों का बिहार बनाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर वीआईपी के प्रमुख सहनी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था। राजनीति में लंबा सफर बिताने के बाद भी जब उनका निधन हुआ तो उनके परिवार को विरासत में देने के लिए एक मकान तक उनके पास नहीं था। वे अपने जीवनकाल में समाज और गरीबों के हित में ही काम करते रहे। सहनी ने कहा कि वीआईपी जननायक के सपनों को पूरा करने के संकल्पों के साथ आगे बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी ने वर्ष 1978 में ही पिछड़ों एवं अतिपिछड़ों के हित में आरक्षण लागू किया, उसके बाद कई जातियों को समय समय पर SC 1 अर्थात् अतिपिछड़ा वर्ग में जोड़ा गया, लेकिन अतिपिछड़ा का आरक्षण कोटा नहीं बढ़ाया गया। इससे पुराने जातियों को नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि आज जातीय गणना का कार्य प्रारंभ हुआ है। एक अनुमान के मुताबिक, बिहार में अतिपिछड़ा समाज की जनसंख्या 35% से अधिक है, लेकिन आरक्षण सिर्फ 18% ही मिलता है। उन्होंने कहा कि ' जितनी संख्या है हमारी, चाहिए उतनी ही हिस्सेदारों' के तर्ज पर अतिपिछड़ा समाज के 18% आरक्षण को बढ़ाकर 33% करना चाहिए।
'सन ऑफ मल्लाह ' के नाम से चर्चित श्री सहनी ने कहा कि बिहार सरकार को भी अन्य कुछ राज्यों की तरह आरक्षण बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक अतिपिछड़ा का बेटा होने के वजह से में दर्द समझता हूँ। उन्होंने कहा कि मैं और मेरी पार्टी अतिपिछड़ा के हक़ एवं अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अति पिछड़ों को उचित हिस्सा मिले, यही जननायक के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इधर, कार्यक्रम में भाग ले रहे पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि जननायक मुख्यमंत्री बने तो बिहार में पिछड़े वर्गों के लिए मुंगेरी लाल आयोग की अनुशंसा लागू कर आरक्षण का रास्ता खोल दिया। उन्हें अपनी सरकार की कुर्बानी देनी पड़ी, लेकिन जननायक अपने संकल्प से विचलित नहीं हुए।