BIHAR: दो बाइक की सीधी टक्कर में वकील की मौत, घायल युवक DMCH रेफर मुंगेर में अवैध गिट्टी और बालू ढुलाई पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, 47 लाख का जुर्माना NEET छात्रा हत्याकांड!: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, सरकार पर लीपापोती का आरोप BIHAR: रंगदारी मामले में निलंबित थानाध्यक्ष अमरज्योति ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: तीन कॉल सेंटरों पर रेड, 22 गिरफ्तार फ्लैट खरीदारों के हित पर जोर: रेरा बिहार कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह का मार्गदर्शन बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल
22-Jun-2020 08:54 PM
By Ramesh Rai
SAMASTIPUR : भारत चीन सीमा के लद्दाख स्थित गलवान घाटी में शहीद हुए समस्तीपुर के लाल अमन कुमार सिंह के घर बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पहुंचे।शहीद जवान के पैतृक गांव मोहिउद्दीन नगर के सुल्तानपुर पहुंचे डिप्टी सीएम ने परिजनों को 36 लाख का चेक सौंपा और परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया।
इस मौके पर डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से शहीद जवान के आश्रितों को 36 लाख रुपये का चेक दिया गया है। वहीं परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी की घोषणा की गई है।शहीदों के शहादत की कोई कीमत नही हो सकती है ।ये तो बस परिवार को एक छोटी मदद है।
डिप्टी सीएम ने कहा कि हमें बिहार रेजिमेंट पर गर्व है । उन्होनें कहा कि ये बहुत ही दुखद घटना है ,लेकिन हमारे जवान दुश्मन को मारते- मारते शहीद हुए है । चीन की तरफ से अब तक कितने जवान मरे है इसका ठीक ठीक आंकलन नही है ।लेकिन सूत्र बताते है कि चीन के भी 40 से ज्यादा जवान मरे है । भारत मे जो सैनिक दुश्मन से लड़ते-लड़ते जो सैनिक अपना प्राण न्योछावर कर देते हैं उन्हें शहीद का दर्जा दिया जाता है ।उन्हें सम्मान के साथ उनके घर पहुंचाते है ।उनका अंतिम संस्कार करते है ।लेकिन चीन ऐसा मुल्क है जो अपने मरने वालों जवानों को छुपा देता है।
शहीद अमन के पिता सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि हमें अपने जवानों पर गर्व है कि एक -एक जवानों ने चीन के पांच पांच जवानों को मार गिराया । प्रधानमंत्री भी सेना के हौसले को बुलंद कर रहे है । हमारे जवान दुश्मनों को मारते मारते शहीद हुए है ।ऐसे में वो भी उनके लिए कुछ भी करने को तैयार है ।