Bihar Budget 2026: बिहार के बजट पर आया लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोलीं? Bihar Budget 2026: बिहार के बजट पर आया लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोलीं? Bihar expressway projects : बिहार में 5 नए एक्सप्रेसवे और डबल डेकर फ्लाईओवर सहित सड़क निर्माण की नई सुविधाएँ; जानिए बजट की ख़ास बातें पुजारी हत्याकांड! में बड़ा फैसला, दो महिला समेत 3 दोषियों को उम्रकैद की सजा बार-बार नियम तोड़ने वालों पर सख्ती: 52 हजार ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन/रद्द करने का निर्देश Bihar Budget 2026-27: दिल्ली मुंबई के बाद अब देश के इस राज्यों में बनेगा बिहार भवन, बजट भाषण में सरकार का एलान; जानिए ख़ास बातें Bihar Budget 2026-27 : जानिए बिहार बजट में किस विभाग को मिला कितना पैसा, कौन रहा सबसे आगे तो कौन पीछे Bihar Budget 2026-27 : बिहार के विकास और सामाजिक कल्याण के लिए 3.47 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश; रोजगार -नौकरी समेत इन चीजों पर होगा अधिक फोकस Bihar Budget 2026 : ज्ञान- ईमान- विज्ञान-अरमान-सम्मान, पांच संकल्पों पर चल रही सरकार, 3 लाख 47 हजार करोड़ का बजट Bihar Budget Session : वित्त मंत्री विजेंद्र यादव थोड़ी देर में पेश करेंगे आम बजट, लाल सूटकेस लेकर पहुंचे सदन
15-Sep-2020 08:20 AM
PATNA : कोरोना संकट के इस काल में दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. सहरसा सहित बिहार के पांच रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए क्लोन ट्रेनें चलाई जाएगी. क्लोन ट्रेनों का नंबर और समय सारिणी जारी हो गया है.
पूर्व मध्य रेल के सीटीपीएम द्वारा जारी पत्र के मुताबिक क्लोन ट्रेन सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, राजगीर और राजेन्द्रनगर स्टेशन से चलेगी. सहरसा से नई दिल्ली के लिए क्लोन ट्रेन (02553) सुबह पांच बजे खुलकर अगले दिन सुबह पांच बजकर दस मिनट पर नई दिल्ली पहुंचेगी. यह ट्रेन बरौनी स्टेशन सुबह 7.30 बजे पहुंचेगी और दस मिनट रुकेगी. वापसी में नई दिल्ली से क्लोन ट्रेन (02554) दोपहर डेढ़ बजे खुल अगले दिन शाम 6.15 बजे सहरसा पहुंचेगी.
दरभंगा से क्लोन ट्रेन (02565) सुबह साढ़े छह बजे खुलकर अगले दिन अहले सुबह 4.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. वापसी में ये ट्रेन दिन के 12.15 बजे खुलकर अगले दिन सुबह साढ़े नौ बजे दरभंगा पहुंचेगी. मुजफ्फरपुर से क्लोन ट्रेन (02557) सुबह 9.40 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 5.45 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी. आनंद विहार टर्मिनल से क्लोन ट्रेन (02558) दिन के 12 बजे खुलकर अगले दिन सुबह साढ़े दस बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. राजेन्द्रनगर से क्लोन ट्रेन (02393) दोपहर तीन बजे खुलकर अगले दिन सुबह 6.15 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.
नई दिल्ली से क्लोन ट्रेन (02394) दोपहर डेढ़ बजे खुलकर सुबह सात बजे राजेन्द्रनगर पहुंचेगी. राजगीर से क्लोन ट्रेन (02391) सुबह सात बजे खुलकर अगले दिन दोपहर ढाई बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. नई दिल्ली से क्लोन ट्रेन (02392) दिन के 11 बजे खुलकर अगले दिन सुबह नौ बजे राजगीर स्टेशन पहुंचेगी.