जहानाबाद में टली बड़ी घटना, पलामू एक्सप्रेस के इंजन में फंसी बाईक, एक घंटे तक परिचालन बाधित सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ गया भारी: युवक गिरफ्तार, मैगजीन और कारतूस बरामद दरभंगा: हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी घटना को समय रहते पुलिस ने रोका सुगौली चीनी मिल में गन्ना ले जा रहे चालक से मारपीट, आक्रोशित किसानों ने किया हंगामा BIHAR CRIME: घास काटने गई 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा गया में सेना की गाड़ी पलटी, चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान
11-May-2023 04:05 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सहरसा नगर निगम से मेयर पद के उम्मीदवार के रूप में अभिषेक कुमार वर्मा ने आज अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन के दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता उनके साथ थे। नया बाज़ार स्थित अपने आवास से रिफ्यूजी कॉलनी, महावीर चौक, शंकर चौक, डी.बी.रोड होते हुए विकास भवन तक मेयर प्रत्याशी अभिषेक कुमार वर्मा ने रोड शो किया। कई इलाकों से होते हुए वे डीडीसी कार्यालय पहुंचे और मेयर उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया।
इस दौरान उनके साथ लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। गौरतलब है कि सहरसा में मेयर पद के लिए 9 जून को चुनाव होने है। इसे लेकर नामांकन कार्य चल रहा है। गुरुवार को अभिषेक कुमार वर्मा ने भी मेयर पद के प्रत्याशी के रूप में नामांकन पर्चा भरा। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की। फर्स्ट बिहार से बातचीत करते हुए अभिषेक कुमार वर्मा ने कहा कि सहरसा के तमाम शहरवासी को दिल से धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने नामांकन के दौरान अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और मुझे बढ़-चढ़कर आशीर्वाद देने का काम किया।
उन्होंने कहा कि सहरसा नगर निगम के तमाम अभिभावक, युवा साथियों, माताओं और बहनों को यह आश्वस्त करना चाहता हूं कि यदि आपने एक बार मुझे मौका दिया तो सहरसा की सूरत और सिरत दोनों बदलने का हरसंभव काम करूंगा। मेयर प्रत्याशी अभिषेक कुमार वर्मा ने यह भी कहा कि यह गैर राजनीतिक चुनाव मैं और वे भी गैर राजनीतिक व्यक्ति हैं।
उन्होंने राजनीति से तंग आकर मेयर का चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। इसलिए सहरसा की जनता से वे विनम्र निवेदन कर रहे हैं कि यदि एक बार वे विश्वास जताएंगे तो वे सहरसा को बेहतर शहर बनाकर देंगे। अभिषेक कुमार वर्मा ने मतदाताओं से यह अपील की है कि वे पहले प्रत्याशियों की इनक्वायरी करें फिर मतदान करें। यदि वे ऐसा करते है तो अभिषेक को वो नंबर वन पर पायेंगे। अभिषेक वर्मा ने कहा कि सहरसा की जनता यदि मौका देती है तब जंग लगे सिस्टम को वो पहले दुरूस्त करने का काम करेंगे।