Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
03-Oct-2023 08:43 PM
By First Bihar
SAHARSA/ BEGUSARAI: सहरसा में घर से बाजार के लिए निकले युवक की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वही बेगूसराय में भी एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला। हत्या का आरोप मृतका की पत्नी ने पिता, भाई और मां पर लगाया है। फिलहाल दोनों ही मामले की जांच में पुलिस जुट गयी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
सबसे पहले बात सहरसा की करते हैं जहां युवक की बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। युवक घर से बाजार जा रहा था तभी बेखौफ अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। घटना सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान सलखुआ थाना क्षेत्र के उटेसरा गांव निवासी अमरेश कुमार के पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। घटना सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के हाई स्कूल छठ पोखर के समीप की बताई जा रही है। जहाँ बाईक सवार बेख़ौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या की घटना से ईलाके में सनसनी फैल गई।
गोली मारे जाने के बाद युवक को अनुमण्डल अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता अमरेश कुमार ने बताया कि अभिषेक किसी काम को लेकर घर से मार्केट की ओर निकला था, इसी दौरन किसी ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी जिसकी जानकारी पुलिस के द्वारा उन्हें दी गई। इधर, अचानक युवक की मौत खबर की परिजनों को मिलते ही उनके बीच कोहराम मच गया और चीख पुकार होने लगी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और पड़ताल में जुट गई। फिलहाल पुलिस युवक का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की छानबीन शुरू की।
वही बेगूसराय में एक युवक की हत्या उसके पिता, भाई और मां ने पीट-पीटकर कर दी है। यह आरोप मृतक की पत्नी ने अपने सास-ससुर और देवर पर लगाया है। मृतक की लाश गांव के बाहर पानी भरे चौर से पुलिस ने बरामद किया है। मृतक की पत्नी ने मृतक के भाई पिता और मां पर आपसी विवाद में पीट-पीट कर हत्या कर शव को चोर में फेंकने का आरोप लगाया है। दरअसल बखरी थाना क्षेत्र के बारैया गांव निवासी कमलेश्वरी सदा का 35 वर्षीय पुत्र राजन कुमार 1 अक्टूबर की रात से लापता हो गया था। मृतक की पत्नी पिछले 20 दिनों से अपने मायके खगड़िया में रह रही थी।
राजन के लापता होने की सूचना 2 अक्टूबर की सुबह पत्नी को जब मिली तो उसने 2 अक्टूबर की शाम बखरी थाना में अपने सास-ससूर और देवर पर अपने पति की हत्या कर शव को छुपाने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज की। शिकायत मिलते ही बखरी थाना पुलिस हरकत में आई और खोजबीन के बाद आज दोपहर गांव के बाहर पानी भर चौर से राजन का शव बरामद किया गया। परिजनों के अनुसार आपसी विवाद ओर घर में शराब को लेकर विवाद की वजह से राजन की पीट-पीट कर बेहरमी से हत्या कर शव को फेंक दिया गया था। फिलहाल पुलिस शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मृतक के साले ने बताया कि खगड़िया में उसे कल दोपहर जानकारी मिली जिसके बाद बखरी थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई उसके बाद पुलिस ने खोजबीन कर शव को बरामद किया गया।