ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / news / सहरसा में रफ्तार का कहर: घर में घुसा अनियंत्रित कार, दरवाजे पर खड़े...

सहरसा में रफ्तार का कहर: घर में घुसा अनियंत्रित कार, दरवाजे पर खड़े बुजुर्ग की मौत, डेढ़ साल की बच्ची की हालत नाजुक

25-May-2023 10:25 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: खबर सहरसा से है जहाँ जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। घटना सलखुआ थाना क्षेत्र के सैनी टोला मुख्य मार्ग की है। जहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने दरवाजे पर खड़े एक बुजुर्ग और एक डेढ़ साल की बच्ची को जोरदार टक्कर मारते हुए घर मे घुस गया।  हादसे में बुजुर्ग और बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। 


आनन फानन में दोनों को ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन इस बीच अस्पताल ले जाने के दौरान बुजुर्ग की रास्ते मे ही मौत हो गई। वहीं डेढ़ साल की बच्ची गम्भीर स्थिति में एक निजी अस्पताल में भर्ती है। मृतक बुजुर्ग का नाम 63 वर्षीय राजेन्द्र यादव बताया जाता है। घायल धुँधमुही बच्ची का नाम आकृति कुमारी है। 


घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि बुजुर्ग राजेन्द्र यादव सड़क किनारे अपने दरवाजे पर अपनी डेढ़ साल की पोती को गोद मे लेकर खेला रहे थे इसी दौरान अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दिया। इधर घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कार के चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। वहीं घटना से नाराज लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ सड़क पर आगजनी करते हुए प्रदर्शन किया। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर कार चालक को हिरासत लेते हुए कार को जप्त कर लिया है और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।