ब्रेकिंग न्यूज़

शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल सहरसा में भीषण सड़क हादसा: रेलवे इंजीनियर की दर्दनाक मौत, घर में मातम पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं ईरान-इजरायल युद्ध का भारत पर असर: खाद, सोना और खजूर की सप्लाई पर संकट

सहरसा में नौवीं के स्टूडेंट का मर्डर, लॉज के बाथरुम में मिला शव, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

23-Feb-2021 10:09 AM

By neeraj kumar

SAHARSA :  सहरसा में बेखौफ अपराधियों ने लॉज में रहकर पढ़ाई कर रहे नौवीं के छात्र की हत्या कर दी. दो दिनों से लापता छात्र का शव सदर थाना क्षेत्र के इस्लामिया चौक स्थित लॉज के पीछे स्थित बाथरूम समीप मिला. छात्र के शव मिलने के बाद से स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट फड़ा और आक्रोशित लोगों ने  तिरंगा चौक को जाम कर पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की. 

परिजनों का कहना है कि लॉज में रहकर पढ़ाई कर रहा विक्रम शनिवार की शाम से ही लापता था, लेकिन सूचना सोमवार को परिजनों को दी गई.  खोजबीन के दौरान ही शव लॉज में स्थित शौचालय से बरामद किया गया है. जिसके बाद परिजनों का आरोप है कि विक्रम की हत्या कर लाश को छुपाने की कोशिश की गई है.

विक्रम की लाश मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने  तिरंगा चौक को जाम कर पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की. मामले की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. 

 मौके पर मौजूद मृतक के परिजनों की माने तो यह सीधा-सादा छात्र था और साथ ही वह पढ़ने में काफी तेज था. उनका कहना है कि साजिश के तहत इसकी हत्या की गई है और इसके लिये  कोचिंग व लॉज के प्रबंधक दोषी  हैं. पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है. इसमें कोचिंग और लॉज प्रबंधक की भूमिका संदिग्ध लग रही है.