खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
26-Jan-2021 09:17 PM
By Neeraj Singh
SAHARSA : जिले के सदर थाना इलाके में एक दर्दनाक घटना हुई है. अलाव ताप रहे 3 लोगों को एक तेज रफ़्तार ट्रक ने कुचल दिया है. इस घटना में मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य शख्स गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घटना सहरसा जिले सदर थाना इलाके की है, जहां सर्वा ढाला के पास एक दर्दनाक घटना हुई है. अलाव ताप रहे 3 लोगों को तेज रफ़्तार ट्रक ने कुचल दिया है. जिसमें एक व्यक्ति कीमौत हो गई है. मृतक के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. हालांकि इस बड़ी घटना में दो अन्य लोगों की जान बच गई है लेकिन वो दोनों गंभीर रूप से जख्मी है. दोनों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है.
घटना के संबंध स्थानीय लोगों ने बताया कि सर्वा ढाला स्थित एक गोदाम समीप दो-तीन व्यक्ति ट्रक के आगे जमीन पर बैठ कर ठंढ से बचने के लिए अलाव ताप रहे थे. इसी दौरान झारखंड नंबर की एक ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारी खड़ी ट्रक को सामने से ठोकर मार दिया, जिससे मौके पर ही एक व्यक्ति सौरबाजार निवासी राजा कुमार की मौत हो गई. जबकि दो अन्य धीरेन्द्र यादव व सुहल कुमार जख्मी हो गए.