मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार
29-Jul-2020 04:12 PM
By neeraj kumar
SAHARSA: कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी. यह हत्या का आरोप खिलाड़ी के दोस्तों पर ही लगा है. यह घटना सदर थाना क्षेत्र के पशु पालन कॉलोनी की है. अंकित कबड्डी का अच्छा खिलाड़ी था और राज्य स्तर पर प्रदर्शन करने के लिए हरियाणा जाने वाला था. लेकिन इससे पहले ही उसकी हत्या हो गई.
पटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंच लाश को कब्जे में लेकर जांच में जुट गयी. मृतक अंकित कुमार जो सत्तर कटैया प्रखंड के जरसैन गांव का रहने वाला था. वह इंटर का छात्र था जो यहां किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करता था.
घटना के बारे में बताया जाता है कि मंगलवार की रात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी और घटनास्थल पर अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गया. वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास से जिंदा कारतूस और मैगजीन बरामद किया है. जबकि मृतक के भाई ने रौशन कुमार और अन्य तथाकथित दोस्तों पर हत्या करने का आरोप लगाया. घटनास्थल पर मौजूद एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने कहा कि पुलिस हरेक बिंदुओं पर जांच कर रही है. शीघ्र ही घटना में शामिल अपराधियों को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी. वही, घटना से आहत लोगों ने पोस्टमार्टम के लिये जा रहे लाश को थाना चौक पर लाकर कुछ देर के लिये हंगामा भी किया पर पुलिस अधिकारियों ने उसे समझा बुझाकर वापस लौटा दिया.