ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / news / ‘सही समय पर सबको माकूल जवाब मिलेगा’ विधायकों की टूट पर बोले तेजस्वी-...

‘सही समय पर सबको माकूल जवाब मिलेगा’ विधायकों की टूट पर बोले तेजस्वी- बिहार में जबतक अस्थिर सरकार, तबतक विकास संभव नहीं

29-Feb-2024 12:50 PM

By VISHWAJIT ANAND

MADHEPURA: विपक्ष की भूमिका में आने के बाद पूर्व डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों जन विश्वास यात्रा पर हैं। यात्रा के दौरान तेजस्वी विभिन्न जिलों का दौरान कर रहे हैं। गुरुवार को तेजस्वी की जन विश्वास यात्रा मधेपुरा पहुंची, जहां उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया। इससे पहले मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी ने विधायकों के टूटने के सवाल पर कहा कि सही समय पर सबको जवाब दिया जाएगा।


तेजस्वी से जब मीडिया कर्मियों ने पूछा कि आप जन विश्वास यात्रा कर रहे हैं और उधर आपके विधायकों तो तोड़ा जा रहा है, तो इसपर तेजस्वी ने कहा कि अभी मेरा पूरा ध्यान यात्रा पर है, सही समय आने दीजिए सबको जवाब देंगे। हमलोगों को किसी बात की चिंता नहीं है। जनता हमारी मालिक है और वह हमारे साथ है। 17 महीने में जो हमने बिहार के विकास के लिए काम किया है उसे जनता के बीच रख रहे हं। बिहार की सरकार में स्थिरता नहीं है और सरकार जबतक स्थिर नहीं रहेगी विकास संभव नहीं है। 


उन्होंने कहा कि ऐसा कभी किसी ने नहीं देखा होगा कि बजट हमलोगों ने बनाया और विधानसभा में कोई और उसे पढ़ रहा है। ऐसा सिर्फ बिहार में ही होता है और सब जगह तो ऐसी बात नहीं होती है। तेजस्वी ने जन विश्वास यात्रा को तीर्थ यात्रा बताया और कहा कि लोगों का प्यार पूरे बिहार में मिला है, विश्वास मिला है। इसे बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा में जुड़े लोगों को हम धन्यवाद करते हैं। जन विश्वास यात्रा में जिस तरह से आशीर्वाद मिला है यह जन विश्वास यात्रा जन तीर्थ यात्रा में बदल चुकी है।