Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो
14-Nov-2023 08:01 AM
By First Bihar
PATNA : हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी आज से मौन धरना प्रदर्शन पर हैं। मांझी सुबह 11:30 बजे हाईकोर्ट स्थित अंबेडकर की मूर्ति के सामने मौन सत्याग्रह करेंगे। वर्तमान सीएम नीतीश कुमार ने पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के खिलाफ जो विवादित बयान दिया उसको लेकर हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा आज मौसड़क पर उतरेंगे जीतन राम मांझी, नीतीश कुमार के खिलाफ अंबेडकर मूर्ति के पास जाकर करेंगे मौन सत्याग्रह और धरना प्रदर्शन कर रही है।
दरअसल, पार्टी के तरफ से कहा गया कि श्याम सुंदर शरण ने कहा कि जिस तरह के भाषा का इस्तेमाल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन के अंदर किया है, निश्चित तौर पर उसका विरोध लगातार हो रहा है। पूरे देश के दलित वर्ग का अपमान करने का काम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है। इसको लेकर पार्टी लोगों के बीच जाकर अपनी बात को रखेगी। आज पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी कार्यकर्ताओं के साथ पटना के अंबेडकर मूर्ति के पास मौन सत्याग्रह करेंगे।
वहीं, इसको लेकर पार्टी के प्रवक्ता ने बताया कि पहली बार सदन के अंदर दलित नेता का अपमान किया गया है। इसको लेकर दलित वर्ग के लोगों के बीच भी काफी गुस्सा है। पार्टी के विभिन्न जिलों के कार्यकर्ता भी आज पटना पहुंच चुके हैं। पटना में अंबेडकर मूर्ति के सामने मौन सत्याग्रह करेंगे। अंबेडकर दलित समाज से आते थे इसीलिए हम अब लोग अपनी बातों को मौन रूप से अंबेडकर साहब को कहने का काम करेंगे।
आपको बताते चलें कि, बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने पूर्व सीएम जीतन राम मांझी पर भड़क गए थे। जीतन राम मांझी ने जातीय गणना को लेकर नीतीश सरकार पर हमला किया और उसे गलत बताया। उनके आरोपों पर नीतीश कुमार पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से तुम-तड़ाक पर उतर गए। उन्होंने कहा कि ये मेरी मूर्खता से ये सीएम बना था। नीतीश के इस बयान के बाद सदन में मांझी धरने पर बैठ गए थे। अब उनकी पार्टी नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग कर रही है।