ब्रेकिंग
सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन

NEET छात्रा की मौत मामला: वारदात वाले दिन शंभू हॉस्टल में क्या हुआ था? सामने आया CCTV फुटेज, देखिए.. VIDEO

Patna NEET Student Death: पटना में नीट छात्रा की संदिग्ध मौत की जांच अब CBI कर रही है। हॉस्टल का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है. छात्रा के कमरे में बेहोश पाए जाने की बात सामने आई, मामले की जांच जारी है.

Patna NEET Student Death
© social media
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna NEET Student Death: जहानाबाद जिले की रहने वाली नीट छात्रा की पटना में हुई संदिग्ध मौत की जांच अब सीबीआई करेगी। इस मामले में एक सीसीटीवी फुटेज अचानक चर्चा में आ गया है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह फुटेज शंभू गर्ल्स हॉस्टल का है, जहां छात्रा नीट की तैयारी कर रही थी। हालांकि, फर्स्ट बिहार/झारखंड इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।


वायरल वीडियो में बताया जा रहा है कि यह उसी दिन का है जब छात्रा अपने हॉस्टल कमरे में बेहोश पाई गई थी। फुटेज में देखा जा सकता है कि जब छात्रा लंबे समय तक कमरे से बाहर नहीं आई, तो हॉस्टल की कुछ छात्राओं ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खुलने पर छात्राओं ने स्टूल का इस्तेमाल कर भीतर से कुंडी खोली।


सीसीटीवी फुटेज में हॉस्टल के अंदर कुछ छात्राएं दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि 6 जनवरी को बार-बार आवाज देने के बाद भी छात्रा ने दरवाजा नहीं खोला था, और तब वहां छात्राओं का जमावड़ा हो गया था। एक छात्रा ने टेबल लगाकर दरवाजे की कुंडी भीतर से खोली।


मीडिया रिपोर्ट में यह दावा भी किया गया है कि छात्रा उस दिन कमरे में बेहोश पड़ी थी। बहरहाल, इस पूरे मामले की जांच CBI द्वारा जारी है और घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।





रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता