ब्रेकिंग न्यूज़

पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा

Home / news / सदर डीएसपी समेत मिले 38 नए कोरोना मरीज, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप...

सदर डीएसपी समेत मिले 38 नए कोरोना मरीज, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

22-Aug-2020 12:24 PM

By PRASHANT KUMAR

DARBHANGA : दरभंगा में कोरोना के बढ़ते मरीज के बीच शुक्रवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनोज कुमार सहित 38 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। दरअसल सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पिछले तीन चार दिन से अस्वस्थ चल रहे थे। जिसके बाद उन्होंने रैपिड एंटीजन से जांच कराया तो वे कोरोना पॉजिटिव निकल गए हैं। वही कोरोना पॉजिटिव होने की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। 


वही जिले में 38 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद पॉज़िटिव मरीज की संख्या बढ़कर 1,961 हो गयी है। वहीं पूर्व के कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से अबतक  1364 मरीज कोरोना से जंग जीतकर घर लौट चुके हैं। वही सरकारी आकड़े के अनुसार जिले में एक्टिव केस की संख्या 582 है तथा कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 15 है। वही प्रशासन के द्वारा अभी तक करीब 57 हजार लोगों की कोरोना जांच की गई है। 


गौरतलब है कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार को देखते हुए राज्य सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इच्छुक संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन की सुविधा प्रदान की गई है। वही होम आइसोलेशन वालों के यहां प्रतिदिन चिकित्सा कर्मियों द्वारा भ्रमण कर उनका भौतिक सत्यापन किया जा रहा है, कि उन्हें कोई समस्या तो नहीं है। वही मुख्यमंत्री ने ग्रामीण स्तर तक मास्क व सोशल डिस्टेंस का प्रचार प्रसार कराने के लिए फ्लेक्स लगवाने एवं माईकिंग कराने के निर्देश दिए है।