ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / प्रसव के दौरान मां-बच्चे की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया जमकर हंगामा, सदर...

प्रसव के दौरान मां-बच्चे की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया जमकर हंगामा, सदर अस्पताल में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती

11-Nov-2023 05:37 PM

By First Bihar

SHEOHAR: शिवहर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत पर जमकर हंगामा हुआ। गुस्साएं परिजनों ने सरोजा सीताराम सदर अस्पताल के डॉक्टरों पर समय पर इलाज नहीं करने का आरोप लगाया। इस दौरान लोगों ने जमकर बवाल मचाया। लोगों के आक्रोश को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी। 


मृतका की पहचान सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र स्थित परमानरपुर निवासी सूरज राय की 24 वर्षीय पत्नी पूजा देवी के रूप में हुई है। जिनकी मौत प्रसव के दौरान सरोजा सीताराम सदर अस्पताल में हो गई। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतिका पूजा देवी अपनी बहन के घर शिवहर के पिपराही प्रखंड क्षेत्र के कमरौली आई हुई थी। इससे पहले भी मृतका के दो बच्चों का नुक़सान हो गया था। 


मृतका के परिजनों ने सरोजा सीताराम सदर अस्पताल में महिला और उसके नवजात की मौत पर हंगामा किया। नगर थानाध्यक्ष अजय कुमार, सीओ अजय श्रीवास्तव भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंचे और मामले को समझा-बुझाकर शांत करवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। 


इधर परिजनों का कहना था कि समय पर इलाज नहीं करने के कारण जच्चा-बच्चा की मौत हुई है। महिला चिकित्सक डॉक्टर जोहर जाबिर ने बताया कि महिला का इलाज करने के लिए हर संभव प्रयास किया गया था। ऑपरेशन के लिए ओटीपी तैयार कर ली गई थी। इसी दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों के हंगामे के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गयी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


बता दें कि इससे पहले रामपुर केशो की एक महिला की भी इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। उस समय भी मृतक के परिजनों ने जमकर बवाल काटा था। तब मौके पर पहुंचे नगर थाना पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को शांत कराया था और आज एक बार फिर मरीज की मौत के बाद लोगों ने हंगामा मचाया।

शिवहर से समीर कुमार झा की रिपोर्ट

news image

news image

news image

news image

news image