महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार
07-Oct-2020 03:21 PM
By ASMEET SINHA
JEHANABAD : बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस पार्टी के कई उम्मीदवारों की टिकट कट गया है. जिससे कई सारी सीटों पर कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी देखी जा रही है.
घोषी विधानसभा सीट माले के पाले में चले जाने से नाराज कांग्रेस के कई कार्यकर्ता बुधवार को सदाकत आश्रम पहुंचे और मेन गेट में ताला लगा दिया. जहानाबाद से सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता सदाकत आश्रम पहुंचे और गेट में तालाबंदी कर सड़क किनारे बैठ गए.
घोसी विधानसभा कांग्रेस को वापस दो के जमकर नारे लगे और साथ ही साथ शक्ति सिंह गोहिल और मदन मोहन झा मुर्दाबाद के नारे भी लगे. कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक मदन मोहन झा और शक्ति सिंह गोहिल उनसे बात नहीं कर लेते इनका ऐसे ही अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा. कांग्रेस सदाकत आश्रम में जो लोग अंदर हैं वो अंदर ही फंसे हैं और गेट के आगे कार्यकर्ता लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं.