किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
26-Oct-2022 04:51 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAY : बिहार के बेगूसराय जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवक को कुचल दिया जिसमें एक युवक के कमर के पास कुचल दिया जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जबकि दूसरा युवक का एक पैर पूरी तरह से कुचला गया है। जिसके बाद इस घटना का एक वीडियो सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वारयल वीडियो में यह साफ़ देखा जा रहा है कि बाइक सवार एक युवक ट्रक के चक्के के पास पड़ा हुआ है जिसका कमर पुरी तरह कुचला अवस्था में है लेकिन वह जिंदा था और वह बचाने के लिए हाथ भी उठा रहा है। लेकिन लोगों की भीड़ में से कोई भी उसकी मदद करने नहीं जा रहा है। बल्कि इसके इतर वहां मौजूद लोग अपने मोबाइल से इसका वीडियो बनाने में जुट गए है।
बहरहाल, काफी देर बाद उसे इलाज के लिए एंबुलेंस मिला और युवक को इस एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचा गया। लेकिन, अस्पताल पहुचतें ही युवक ने अपना दम थोड़ दिया। जानकारी के अनुसार सिंघौल थाना क्षेत्र के जुबली ढाबा के पास एनएच 31 पर बेगूसराय से बाइक सवार युवक जीरोमाइल की ओर जा रहा था तभी तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार दोनों को कुचल दिया था।
इधर, इस घटना के बाद सिंघौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया चालक को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल दूसरे घायल युवक का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि मृतक और घायल मोकामा का रहने वाला था जो बेगूसराय से अपने घर मोकामा जा रहा था। सड़क हादसे के करीब 20 से 25 मिनट तक युवक सड़क पर यूं ही तड़पता रहा जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया लेकिन तब तक बहुत देर हो गई और एक युवक की मौत हो गई।