बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान
13-Jun-2024 11:51 AM
By First Bihar
GOPALGANJ : बिहार में सड़क हादसों में प्रतिदिन दर्जनों लोगों की जान जा रही है। ऐसे में अब एक ताजा मामला गोपलगंज से आ रहा है। जहां जिले के कुचायकोट थानाक्षेत्र के बथना कुटी एनएच- 27 पर एक अनियंत्रित बस के धक्के से मामा-भांजी की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया है।
वहीं, इस घटना के बाद पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है। मृतकों में कुचायकोट थानाक्षेत्र के दौउदापुर गांव निवासी 17 वर्षीय मुकेश कुमार और उसकी भांजी उत्तर प्रदेश के फाजिलनगर निवासी बीरन चौहान की दस वर्षीया बेटी खुशी कुमारी बताई जा रही है। बताया जाता है कि मुकेश कुमार बाइक पर सवार होकर अपनी 10 वर्षीया भांजी को बाइक पर बैठा कर दौदा से यूपी के फाजिल नगर जा रहा था। इसी बीच जैसे ही बाइक सवार मामा-भांजी बथना कुटी के पास पहुंचे ही थे कि एक अनियंत्रित बस ने उन्हें जोरदार धक्का मार दिया और मौके से फरार हो गई।
इस सड़क हादसे के बाद मौके पर ही 10 वर्षीया बच्ची ने दम तोड़ दिया। जबकि उसका मामा बुरी तरह जख्मी हो गया। स्थानीय लोगो की मदद से जख्मी बच्ची के मामा मुकेश को इलाज के लिए कुचायकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया लेकिन स्थिति को नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल पहुंचे किशोर का इलाज शुरू किया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।