दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
04-Jan-2020 06:54 PM
KOTA: राजस्थान के कोटा के जेके लोन हॉस्पिटल में बच्चों की मौत का सिलसिला जारी है. 35 दिनों में अब तक 107 बच्चों की मौत हो गई है. आज डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने हॉस्पिटल का दौरा किया और कहा कि इस घटना को लेकर जवाबदेही और जिम्मेदारी तय होनी चाहिए. सिर्फ पिछली सरकार को दोष देने से काम चलने वाला नहीं हैं.
अपने ही सरकार पर साधा निशाना
सचिन ने कहा कि मैं समझता हूं कि यह कोई छोटा-मोटा हादसा नहीं है, यह दिल दहला देने वाली घटना है. इसको लेकर किसी न किसी को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए. इस घटना को लेकर प्रशासन, मेडिकल, सरकार में से कोई न कोई तो जिम्मेदार होगा. सचिन ने कहा कि मैं जिन परिवार वालों से मिला हूं, उन्होंने कहा कि हमारा तो बच्चा चला गया, लेकिन भविष्य में ऐसा न हो, इसका इंतजाम होना चाहिए.
दोष देने से नहीं चलेगा काम
सचिन ने इशारों-इशारों में अपने ही सरकार पर निशाना साधा और कहा कि 13 महीने सरकार में रहने के बाद भी अब अव्यवस्थाओं या कमियों के लिए पूर्व की सरकार पर निशाना साधने से कोई हल नहीं निकलेगा. अगर बीजेपी सरकार ने अपना काम सही से किया होता तो जनता सत्ता से बाहर नहीं करती. इसलिए दोष देने के बदले इसको ठीक करने की जरूरत है. बता दें कि राज्य सरकार के कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार बच्चों की मौत का मुख्य कारण हाइपोथर्मिया बताया गया है और हॉस्पिटलों में उपकरण और व्यवस्था में खामियां बताई गई है. राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है.