बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल Bihar News : फूड सेफ्टी जांच में फेल हुआ नामी ब्रांड का बिस्किट; बिक्री पर रोक, दुकानों से जब्ती शुरू Bihar News: स्वास्थ्य विभाग के OSD तो बड़े खिलाड़ी निकले...सचिव/ ACS को ही कर दिया था OUT, पकड़े जाने पर मिली यह सजा... थाईलैंड से छिपाकर ला रहे थे 25 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने पकड़ा PM Awas Yojana: बिहार में अपना घर पाना हुआ आसान, PMAY रजिस्ट्रेशन हुआ आसान; जानें ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर Bihar Co Action: निलंबित किए गए हड़ताली तीनों CO पर सख्ती...विभागीय कार्यवाही चलाकर सजा देने की तैयारी, कई अन्य सीओ को सस्पेंड करने की फाइल बढ़ी जल्द होने वाले हैं निलंबित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात
28-Jun-2020 03:33 PM
PATNA : कोरोना संक्रमित पाए गए नीतीश कैबिनेट के मंत्री विनोद कुमार सिंह पिछले दिनों विभागीय बैठक में शामिल हुए थे। सचिवालय स्थित विभागीय कार्यालय में मंत्री विनोद सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक की थी और सरकारी कामकाज निपटाया था। अब मंत्री विनोद कुमार सिंह के पॉजिटिव पाए जाने के बाद सचिवालय में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।
विनोद कुमार सिंह पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण विभाग के मंत्री हैं, लिहाजा अब उनके विभाग के अधिकारियों और अन्य स्टाफ को क्वारेंटाइन किए जाने और उनका मेडिकल चेकअप कराए जाने की नौबत आ गई है।मंत्री विनोद कुमार सिंह का विभाग मुख्य सचिवालय में है सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि मुख्यमंत्री के चेंबर के ठीक नीचे वाले इलाके में मंत्री जी का विभाग है।मंत्री विनोद कुमार सिंह के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सरकारी महकमे में खलबली मची हुई है। तमाम मंत्री अब याद कर रहे हैं कि आखिरी बार वह कैबिनेट सहयोगी विनोद कुमार सिंह के संपर्क में कब आए थे।
हालांकि राहत की बात यह है कि शुक्रवार को हुई कैबिनेट मीटिंग में मंत्री विनोद कुमार सिंह शामिल नहीं हुए थे। अगर मंत्री विनोद कुमार सिंह कैबिनेट की बैठक में शामिल होते तो मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्रियों के बीच संक्रमण का खतरा बढ़ गया होता।
शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत सरकार के अन्य मंत्री शामिल हुए थे। कैबिनेट की बैठक में तकरीबन डेढ़ घंटे तक 26 एजेंटों पर चर्चा हुई थी और फिर उस पर सरकार ने मुहर लगाई थी। लेकिन इस बैठक के दौरान मंत्री विनोद कुमार सिंह मौजूद नहीं थे। मंत्री विनोद कुमार सिंह की तबीयत पहले से ही ठीक नहीं थी इसलिए वह कटिहार से पटना नहीं आ सके थे।
बता दें कि नीतीश सरकार के पिछड़ा-अति पिछड़ा कल्याण मंत्री विनोद कुमार सिंह कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। बिहार सरकार का कोई मंत्री पहली बार कोरोना संक्रमित पाया गया है। विनोद कुमार सिंह कोरोना पॉजिटिव होने की खुद पुष्टि की है। उन्होंने खुद फर्स्ट बिहार झारखंड से फोन पर बातचीत के दौरान पॉजिटिव होने की पुष्टि की है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें कटिहार स्थित विनायक होटल में आइसोलेट किया गया है।