बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
23-Jun-2024 10:31 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: वैशाली जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के चकमकरन हाई स्कूल ग्राउंड में रविवार की शाम बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने युवक के सिर में गोली मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। गोली चलने की आवाज से स्थानीय लोगों के बीच अफरा-तफरा मच गयी।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची औद्योगिक थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा। वही मृतक की पहचान हिलालपुर निवासी अनिल कुमार के 20 वर्षीय पुत्र अमरजीत कुमार के रूप में हुई है।
परिजनों ने बताया कि अमरजीत शाम को अपने घर से बाजार सब्जी खरीदने के लिए बाइक से निकला था। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों में गोली मार अमरजीत की हत्या कर दी। मृतक जिले से बाहर रहकर प्राइवेट जॉब करता था और तीन भाईयों में मांझिल था। बताया जाता है कि एक साल पहले मृतक अमरजीत के चाचा पंकज कुमार को भी अपराधियों ने गोली मारी थी जो पैर में लगी थी।
मौके पर पहुंचे वैशाली एसपी घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रहे हैं। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है वही इलाके में इस घटना से दहशत का माहौल है।