ब्रेकिंग न्यूज़

ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार

सभी जिलों में भेजे गये 501 एम्बुलेंस, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सभी जिलों में भेजे गये 501 एम्बुलेंस, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

07-Jul-2022 09:39 PM

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 102 एंबुलेंस सेवा के तहत 501 एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस एवं बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बिहार पहला राज्य है जिसने हर प्रखंड में एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस उपलब्ध कराने का फैसला लिया है। इन एम्बुलेंसों के परिचालन से आपातकालीन स्वास्थ्य परिवहन सेवा में गुणात्मक सुधार होगा। जिसका सीधे तौर पर आम लोगों को लाभ मिलेगा। 


एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एंबुलेंस के अंदर की व्यवस्थाओं एवं कार्यप्रणाली की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि आज आमलोगों को बेहतर एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 501 नई एम्बुलेंस का लोकार्पण किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुल 1000 एम्बुलेंस का क्रय किया गया है, जिसमें से 501 एंबुलेंस को सभी जिलों के लिए रवाना किया गया है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष हमने पुराने सभी सरकारी 652 एम्बुलेंस को बदलकर उनके स्थान पर 1000 नये एम्बुलेंस खरीदने का निर्णय लिया था। उन्होंने कहा कि इसमें से 534 एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस प्रत्येक प्रखण्ड के लिये है। इस एम्बुलेंस में ऑक्सीजन सुविधा के साथ-साथ वेंटिलेटर, डिफिब्रीलेटर-सह-कॉर्डियक मॉनिटर, सेन्ट्रल वेन कैथेटर्स आदि की सुविधा उपलब्ध होती है। इस प्रकार एक एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस चलंत गहन चिकित्सा कक्ष की तरह कार्य करता है।


वही 450 बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस हैं जो ऑक्सीजन सुविधायुक्त वैसे एंबुलेंस होते हैं जिनका उपयोग सामान्य रोगियों के परिवहन में किया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन एम्बुलेंसों के परिचालन से आपातकालीन स्वास्थ्य परिवहन सेवा में गुणात्मक सुधार होगा तथा आम लोगों को इसका काफी लाभ प्राप्त होगा।


 उन्होंने कहा कि यह जो काम समय सीमा है, वह बहुत ही अच्छा हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों एवं शहरी क्षेत्रों के मरीजों को के अंदर आपातकालीन स्वास्थ्य परिवहन सेवा उपलब्ध होने से काफी सहूलियत होगी। इस पहल से मरीजों को उच्चतर इलाज की सुविधावाले अस्पतालों में ले जाने में काफी सुविधा होगी। ग्रामीण क्षेत्रों की गर्भवती माताओं, बीमार शिशुओं, गंभीर रूप से बीमार मरीजों एवं दुर्घटनाग्रस्त मरीजों की इससे तत्काल स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध हो सकेगी।


501 एंबुलेंस जिसमें 275 एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस एवं 226 बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस शामिल हैं, को राज्य के सभी 38 जिलों के लिए रवानगी की गयी है। शेष नये एम्बुलेंसों की आपूर्ति प्राप्त होते ही सभी जिलों को उपलब्ध करा दी जायेगी। बिहार वह पहला राज्य होगा, जिसने प्रत्येक प्रखण्ड में एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है. जो आज कार्यान्वित हो रहा है।


इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिवअनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, सचिव स्वास्थ्य के० सेंथिल कुमार, कार्यपालक निदेशक राज्य स्वास्थ्य समिति संजय कुमार सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।