ब्रेकिंग न्यूज़

OM Birla DM Controversy: स्पीकर ओम बिरला के साथ DM के बर्ताव पर विवाद गहराया, लोकसभा सचिवालय ने मांगा जवाब Terrorist Attack: आतंकियों का सीमेंट फैक्ट्री पर हमला, अल-कायदा के चुंगल में 3 भारतीय Bihar News: हिमाचल में बादल फटने से बिहार में तबाही? अगले 24 घंटों में गंगा के जलस्तर में होगी बेहिसाब वृद्धि Bihar News: आठ साल बाद भी पूरी नहीं हुई पॉक्सो मामले की जांच, कोर्ट ने थानाध्यक्ष के खिलाफ गैरजमानती वारंट किया जारी INDvsENG: खत्म हुई कोहली की बादशाहत, एशिया के नए किंग बने शुभमन गिल; रचा इतिहास Bihar News: बिहार के इस जिले में लगेगा रोजगार मेला, बढ़िया सैलरी के साथ मिलेंगी कई अन्य सुविधाएं Bihar News: पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे का भूमि अधिग्रहण 100 दिनों में होगा पूरा, परियोजना को मिली रफ्तार Road Accident: NH31 पर बाइक-ट्रक की भीषण टक्कर, 2 की मौत Bihar Rain Alert: राज्य के सभी जिलों में बारिश की चेतावनी जारी, अगले 5 दिन कुछ ऐसा रहेगा मौसम का हाल सहरसा में गर्भवती महिला की गर्भपात के दौरान मौत, परिजनों ने लगाए लिंग जांच और हत्या का आरोप

सात फेरों से पहले दुल्हन की मौत, साली से करायी गयी दूल्हे की शादी

सात फेरों से पहले दुल्हन की मौत, साली से करायी गयी दूल्हे की शादी

27-May-2021 02:09 PM

DESK: घर में शादी का माहौल था। गाजे बाजे के साथ बारात लग चुकी थी। वरमाला भी हो चुका था। विवाह की रस्में पूरी होने वाली थी तभी सात फेरों से पहले दिल का दौरा पड़ने से दुल्हन की मौत हो गयी। जिसके बाद शादी समारोह में कोहराम मच गया और शादी की खुशियां गम में तब्दील हो गयी। 


दुल्हन की मौत के बाद दोनों परिवार के सदस्यों के बीच हुई आपसी सहमति में यह फैसला लिया गया कि दुल्हन की छोटी बहन से दुल्हे की शादी कराई जाए। जिसके बाद विवाह के मंडप में दोनों को लाया गया जहां साली से दुल्हे की शादी करा दी गयी। शादी के बाद जब दुल्हन की विदाई हुई जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।    


मामला उत्तर प्रदेश के इटावा का है जहां 25 मई को समसपुर में सुरभि और मंजेश की शादी होनी थी। जिसे लेकर वधू पक्ष ने सारी तैयारियां कर रखी थी। बारातियों के आने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। बैंड बाजों के साथ पहुंची बारात में लोग जमकर झुमे। बारात लगने के बाद वरमाला भी हुआ। इस दौरान वर-वधू का फोटो भी लिया गया। पूरा माहौल खुशियां से भरा था। वरमाला के बाद दूल्हा-दुल्हन को शादी के मंडप में लाया गया।


जहां मांग भराई समेत कई रस्में पूरी हो चुकी थीं। सात फेरों की तैयारी की जा रही थी कि तभी रात करीब ढाई बजे दुल्हन अचानक बेहोश हो गयी। दुल्हन के बेहोश होते ही शादी समारोह में शामिल लोगों के बीच हड़कंप मच गया। जिसके बाद दुल्हन को गांव के एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच पड़ताल के बाद मृत घोषित कर दिया। 


हृदय गति के रुकने से दुल्हन की मौत की खबर सुनते ही दोनों परिवार की खुशियां मातम में बदल गयी। जिसके बाद दोनों परिवारों के आपसी सहमति के बाद मृतका की छोटी बहन की शादी दुल्हे से करा दी गयी। शादी के दौरान मृतका के शव को घर के एक कमरे में रखा गया था। शादी के बाद छोटी बहन की विदाई हुई जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना को लेकर परिजन काफी सदमें में हैं। वही पूरे गांव में मातम का माहौल है। इलाके के लोग भी इस घटना से काफी हैरान है।