EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू रामकृष्णा थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई: 19 लाख की नशीली दवा बरामद, मुख्य आरोपी फरार RRB Group D 2026: आरआरबी ग्रुप डी का आंसर-की जारी, एसे करे डाउनलोड, आपत्ति दर्ज कराने का भी मौका हम नहीं सुधरेंगे! घूसखोरों के खिलाफ निगरानी की बड़ी कार्रवाई, खनन कार्यालय के लिपिक और परिचारी को रिश्वत लेते दबोचा 'आपका सपना साकार हुआ, पापा..', ए एन कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर योगदान देने के बाद मंत्री अशोक चौधरी का भावुक पोस्ट 'आपका सपना साकार हुआ, पापा..', ए एन कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर योगदान देने के बाद मंत्री अशोक चौधरी का भावुक पोस्ट बिहार के बेटे ने किया कमाल: ऋषि दीक्षित ने विकसित की सीखने और याददाश्त बढ़ाने वाली AI डिवाइस, भारत सरकार ने दिया पेटेंट
12-Sep-2022 08:59 AM
PATNA : बिहार में एक तरफ जहां अपराधिक मामले बढ़ रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर इस साल अपराधियों की गिरफ्तारी के रिकार्ड में भी बढ़ोतरी हुई है। पुलिस मुख्यालय की जो रिपोर्ट जारी की गई है, उसके मुताबिक़ इस साल जुलाई तक 1,57,735 अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है। एडीजी मुख्यालय जेएस गंगवार की मानें तो साल 2021 में 2020 से ज्यादा गिरफ्तारी हुई है। साल 2020 की बात करें तो बिहार में कुल 1,72,187 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया था। जबकि 2021 में ये बढ़कर 1,97,582 हो गई। माना जा रहा है कि अगर इसी तरह आगे भी गिरफ्तारी होती रही तो 2022 के अंत तक 2.70 लाख से ज्यादा अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।
बिहार पुलिस की कार्रवाई गिरफ्तारी व बरामदगी
वर्ष 2020 वर्ष 2021 वर्ष 2022 (जुलाई तक)
कुल गिरफ्तारी 1,72,187 1,97,582 1,57,735
कुख्यात की गिरफ्तारी 6,838 9,071 4,980
अवैध हथियार जब्त 3,993 3,951 2,504
बरामद जाली नोट 4,00,000 26,32,407 31,43,150
जब्त वाहन 18,437 26,505 17,292
आपको बता दें, राजधानी पटना में मीडिया सेंटर बनाने की तैयारी है, जहां 24 घंटे काम होता रहेगा। एडीजी मुख्यालय का कहना है कि मीडियाकर्मियों को अपराध से जुड़ी कोई भी डाटा मिलने के बाद वे मीडिया सेंटर में मौजूद पुलिस अफसर से बात कर वेरिफाई कर पाएंगे। इससे पत्रकारों को कई फायदे मिलेंगे। मीडिया सेंटर की मदद से उन्हें अपराध से जुड़ी हर जानकारी आसानी से मिल पाएगी।