ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / news / Bihar News: एस.सिद्धार्थ ने मधेपुरा की शिक्षिका से वीडियो कॉल पर की बात,...

Bihar News: एस.सिद्धार्थ ने मधेपुरा की शिक्षिका से वीडियो कॉल पर की बात, जूही मैम की स्पेशल क्लास के कायल हो गए ACS

17-Dec-2024 12:11 PM

By Srikant Rai

MADHEPURA: शिक्षा विभाग (bihar education department) के अपर मुख्य सचिव एस.सिद्धार्थ (s.siddharth) पिछले कुछ दिनों से वीडियो कॉल (video call) कर अगल-अलग जिलों के शिक्षकों से बात कर रहे हैं। इस दौरान एससीएस के समक्ष स्कूलों में व्याप्त खामियों के साथ साथ कुछ अच्छी चीजें भी सामने आ रही हैं। सोमवार को एसीएस एस. सिद्धार्थ ने मधेपुरा की एक शिक्षिका से वीडियो कॉल पर बात किया था। मधेपुरा की जूही मैम की स्पेशल क्लास को देखकर एसीएस(acs) उनके पढ़ाने के तरीके के कायल हो गए।


दरअसल, बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने शिक्षकों से संवाद की नई पहल की है। सोमवार को उन्होंने मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड के घोरदौल स्कूल की शिक्षिका जूही भारती से वीडियो कॉल पर बातचीत की। अचानक वीडियो कॉल आने से चौंकी शिक्षिका से ACS ने उनकी पढ़ाने की इनोवेटिव तकनीकों और स्कूल की समस्याओं पर चर्चा की। ACS ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि जूही भारती इनोवेटिव तरीकों से बच्चों को पढ़ा रही हैं। यही जानने के लिए उन्होंने कॉल किया। 


शिक्षिका जूही भारती ने बताया कि वह कक्षा छह से आठ के बच्चों को गणित और विज्ञान पढ़ाती हैं। ग्रामीण क्षेत्र में स्थित इस स्कूल में फरवरी 2024 से उन्होंने योगदान दिया है। शिक्षिका ने कहा कि स्कूल में संसाधन सीमित हैं, लेकिन वह उपलब्ध सुविधाओं का अधिकतम उपयोग करने की कोशिश करती हैं। ACS द्वारा आये कॉल से जूही काफी उत्साहित नजर आईं। 


वहीं एचएम मो. गयासुद्दीन ने बताया कि अपर मुख्य सचिव का फोन बीपीएससी शिक्षका जुही भारती को आया था और उन्होंने उनके बच्चों को गाना गाकर, कहानी सुनाकर और अन्य अलग- अलग तरीके से पढ़ाने लिखाने की शैली की प्रशंसा की है जिससे हम सभी गौरवान्वित हैं। स्कूल में वर्ग आठवीं के छात्र मो. शारिक व मो. वसीम ने बताया कि जूही मैडम उन्हें हर विषय पर अच्छी तरह से समझाती था और उनके द्वारा पढाये हर टॉपिक के वे लोग बेहतर तरीके से समझ पाते हैं।