Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
12-Jan-2021 09:23 PM
PATNA : राजधानी पटना में मंगलवार की शाम इंडिगो एयरलाइन्स के स्टेशन हेड रुपेश सिंह की हत्या के बाद भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने एनडीए सरकार पर सवाल खड़े किये हैं. विवेक ठाकुर ने पुलिस को 3 दिनों का अल्टीमेटम दिया है. उन्होंने कहा है कि अगर 72 घंटे में हत्यारे पकड़े नहीं गए तो ये केस सीबीआई को जल्द से जल्द दे देनी चाहिए.
भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि ये हत्या एक गंभीर चिंता की बात है. रुपेश सिंह को 10 से 15 गोलियां मारी गई हैं, ये काफी हैरानी की बात है. पटना पुलिस के ऊपर इन्वेस्टीगेशन की एक बड़ी जिम्मेदारी है. पटना पुलिस को 3 से 5 दिन के अंदर इस केस का खुलासा करना होगा, नहीं तो तत्काल सीबीआई को इसकी जांच की जिम्मेदारी सौंप देनी चाहिए ताकि ज्यादा देर न हो.
उन्होंने आगे कहा कि पुलिस को इस बात का पता लगाना ही होगा कि आखिरकार इस हत्या के पीछे कौन है. एनडीए सरकार में लॉ एंड आर्डर पर भी सवाल उठ रहे हैं.

आपको बता दें कि मंगलवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने इंडिगो एयरलाइन्स के पटना के स्टेशन हेड रूपेश की गोली मार कर हत्या कर दी. जिसके बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. बताया जा रहा है कि रुपये को 6 गोलियां मारी गई हैं. घटना पुनाईचक के कुसुम विला अपार्टमेंट की है. ये जानकारी निकल कर सामने आ रही है कि बाइक सवार अपराधियों ने इस बड़ी घटना को अंजाम दिया है.

रूपेश छपरा के रहने वाले हैं। पटना में काफी दिनों से इंडिगो से जुड़े हुए थे. फिलहाल वे इंडिगो के स्टेशन मैनेजर के तौर पर काम कर रहे थे. बताया जाता है उनके कार्यकाल में इंडिगो ने बेहतर बिजनेस किया था. रूपेश एयरपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी चुने गए थे. हाल ही में गोवा से नए साल की छुट्टी मनाकर लौटे थे.
