Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
25-May-2022 03:50 PM
PATNA: रूपसपुर के थानाध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक मधुसूदन के कई ठिकानों पर एक साथ EOU की टीम ने छापेमारी की है। जिसमें आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला सामने आया है। इसे लेकर रूपसपुर थाने में भी आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी चल रही है।
आर्थिक अपराध इकाई यानि ईओयू पटना को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि पुलिस अवर निरीक्षक व रूपसपुर थाने के थानेदार मधुसूदन ने अपने पद का दुरूपयोग करते हुए अकूत संपति अर्जित की है। भ्रष्टाचार में लिप्त थानेदार मधुसूदन ने खुद तो अवैध संपत्तियां बनाई ही साथ ही परिजनो के नाम से भी अकूत परिसंपत्तियां अर्जित की। यह सूचना जांच के बाद सही पाया गया जिसके बाद मधुसूदन के खिलाफ आर्थिक अपराध थाना कांड संख्या-22/2022 दिनांक 24.05.2022 अन्तर्गत धारा 13 (2) सह पठित धारा 13 (1) (b) भ्रष्टाचार निरोध अधिनियम, 1988 यथा संशोधित 2018 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
प्राथमिकी के अनुसार मधुसूदन ने आय के ज्ञात एवं अवैध श्रोतों से करीब 62.67 % अधिक परिसम्पत्तियां अर्जित की है। माननीय न्यायालय से तलाशी अधिपत्र प्राप्त कर आज दिनांक 25.05.2022 को आर्थिक अपराध इकाई के पुलिस उपाधीक्षकों / पुलिस निरीक्षकों के नेतृत्व में गठित विशेष टीमों द्वारा श्री मधुसूदन के निम्नांकित ठिकानों पर छापेमारीकी जा रही है। पटना के आनंद विहार कॉलोनी स्थित आवास में छापेमारी की गयी साथ ही रूपसपुर थाना परिसर और औरंगाबाद स्थित पैतृक आवास पर भी ईओयू की टीम ने छापेमारी की। मधुसूदन का पैतृक घर औरंगाबाद के ग्राम-चौरम, पो-तेनारी, थाना- दाउदनगर है। फिलहाल इस मामले की छानबीन जारी है।
