ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट

Transport Constable : परिवहन के करोड़पति पूर्व सिपाही के ठिकानों पर ED की छापेमारी, जीजा के यहां भी मारा छापा...क्या मिला

27-Dec-2024 02:07 PM

By First Bihar

Transport Constable Saurabh Sharma: परिवहन विभाग के धनकुबेर पूर्व सिपाही सौरभ शर्मा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. एक तरफ जहां भोपाल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने उसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी. वहीं दूसरी तरफ अब ईडी ने सौरभ के घर व अन्य ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है. सौरभ ने 26 दिसंबर को अपने वकील के जरिए अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी.

ED ने सौरभ के घर और ठिकानों पर छापेमारी की है. ईडी की टीम सुबह भोपाल और ग्वालियर स्थित सौरभ के घर और दफ्तर पहुंच गई. लोकायुक्त और आयकर विभाग के बाद अब ईडी भी इस मामले की जांच कर रही है.  ED ने अरेरा कॉलोनी स्थित जयपुरिया स्कूल का ऑफिस पर रेड मारी है. यहां पर चेतन सिंह गौर रहता था और स्कूल का ऑफिस चलाता था. वहीं, ED ने अरेरा कॉलोनी स्थित सौरभ शर्मा के घर पर भी रेड मारी है. यह सौरभ शर्मा का दूसरा घर है. यहां रिनोवेशन का काम चल रहा है. इसके साथ-साथ ED की टीम जबलपुर में सौरभ शर्मा के जीजा के घर और ग्वालियर में सौरभ शर्मा के घर पर भी ED की टीम पहुंची है.

बता दें,19 दिसंबर को लोकायुक्त पुलिस ने परिवहन के पूर्व सिपाही सौरभ शर्मा के घर और दफ्तर पर छापा मारा था. इस दौरान 2.95 करोड़ रुपए कैश, करीब दो क्विंटल वजनी चांदी की सिल्लियां, सोने-चांदी के जेवरात और कई प्रापर्टी के दस्तावेज मिले थे. वहीं, उसी रात को भोपाल के मेंडोरी के जंगल में एक कार से 52 किलो सोना और 11 करोड़ रुपए कैश मिले थे. ये कार सौरभ के दोस्त चेतन सिंह की थी. इसके बाद जब्त सोना और कैश के तार सौरभ से जोड़े जाने लगे थे. ED ने सौरभ पर केस भी दर्ज किया है.