ब्रेकिंग न्यूज़

Paramedical Exam Bihar : बिहार विधानसभा में उठा ANM, GNM परीक्षा का मुद्दा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने दिया बड़ा अपडेट CRIME NEWS: सिवान में बेखौफ अपराधियों का तांडव, देर रात पत्रकार को मारी गोली, हालत गंभीर, पटना रेफर, कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल Bihar Dental Counci : बिहार डेंटल काउंसलिंग में पूर्णकालिक बहाली पर मंत्री का बड़ा एलान, जल्द ही मिलने वाली है यह सुविधा Bihar Vidhan Sabha : विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर आज सदन में हंगामे के आसार; 2026-27 अनुपूरक बजट होगा पेश Bihar Assembly news : लालू -राबड़ी और तेजस्वी को लेकर बोले JDU विधायक - जंगल के जानवर को शहर में लाने पर नहीं लगता मन ... Bihar train cancelled : बिहार ट्रेन अपडेट: वंदे भारत-सप्तक्रांति का रूट बदला, जानें रद्द ट्रेनों की पूरी लिस्ट TRE-4 BPSC Teacher Vacancy: 11-12वीं में इन विषयों में होगी सबसे ज्यादा भर्ती, देखें किस सब्जेक्ट में कितनी सीटें; प्राइमरी से लेकर हाई स्कूल तक की पूरी लिस्ट Bihar Assembly : बजट सत्र में आज भी टकराव के आसार, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेर सकता है विपक्ष New toll rule 2026 : एक्सप्रेसवे यात्रियों को राहत! टोल वसूली नियमों में बड़ा बदलाव, अब नहीं देना होगा पूरा शुल्क Bihar Road News : बिहार के इस ग्रीनफील्ड फोरलेन पर जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां, डीएम ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश

भागलपुर में CM नीतीश की समाधान यात्रा, विकास कार्यों का लेंगे जायजा

भागलपुर में CM नीतीश की समाधान यात्रा, विकास कार्यों का लेंगे जायजा

11-Feb-2023 07:12 AM

By First Bihar

ROHTASH : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाधान यात्रा का आज 23 वां दिन है। सीएम नीतीश कुमार आज यानी 11 फरवरी को आज भागलपुर में मौजूद रहेंगे।मुख्यमंत्री भागलपुर के अलीगंज और जगदीशपुर जाएंगे। साथ ही समीक्षा भवन में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। सीएम सवा दो घंटे से ज्यादा वक्त तक वह भागलपुर में रुकेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यहां बिहार सरकार के तरफ से चल रही सरकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे और इन इलाकों में चल रहे विकास कार्यों का भी जायजा लेंगे। वहीं, सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा काफी पुख्ता इंतजाम किया गया है। सीएम यहां हवाई मार्ग के जरिए पहुंचेंगे और फिर सड़क मार्ग का उपयोग कर इलाके का जायजा लेंगेआज भागलपुर पहुंच रही है।


मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के अनुसार पटना से 10:15 बजे चलकर हेलीकॉप्टर से 11:15 बजे भागलपुर आएंगे। सीएम अलीगंज सबसे पहले आयेंगे। यह गांव एक विकसित गांव की पहचान रखता है। वहां के कार्यक्रम के बाद सीएम जगदीशपुर भी आएंगे। यहां मुख्यमंत्री जीविका दीदियों से संवाद करेंगे। उसके बाद वह समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक भी करेंगे।


दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों समाधान यात्रा पर निकले हुए हैं। सीएम नीतीश कुमार की यह 14 वीं यात्रा है। इस यात्रा में वह राज्य के तमाम जिलों में जाकर वहां की समस्याओं को देख सुन रहे हैं और राज्य सरकार के तरफ से चलाई जा रही योजनाओं का क्या असर हो रहा है उसका जायजा भी ले रहे हैं। इसके साथ ही साथ सीएम कई नई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज से वह अलीगंज और जगदीशपुर अपनी यात्रा करने वाले हैं। यहां वो जीविका दीदी के साथ संवाद करेंगे और अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें जरूरी दिशा निर्देश जारी करेंगे। इस दौरान सीएम के साथ उनके मंत्रिमंडल के कुछ प्रमुख मंत्री भी शामिल रहेंगे। 


जानकारी हो कि, सीएम नीतीश कुमार भागलपुर प्रवास में 11 फरवरी को यानी आज कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही साथ जीविका समूह, नल जल योजना, नली गली योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, कौशल युवा कार्यक्रम, उद्यमी योजना, जीविका कार्यालय, आदि की समीक्षा और निरीक्षण करेंगे।


आपको बताते चलें कि, बिहार के मुख्यमंत्री पिछले महीने के 4 तारीख से ही समाधान यात्रा पर निकले हुए हैं। सीएम की यह यात्रा पहले 29 जनवरी तक की होनी थी लेकिन बाद में इसमें बदलाव कर 4 फरवरी तक किया गया और एक बार फिर इसमें बदलाव कर अब यह तारीख 15 फरवरी हो गई है। इस बदलाव के अनुसार आज सीएम यानी 11 फरवरी भागलपुर में रहेंगे। वही 12 फरवरी को गोपालगंज और पूर्वी चंपारण में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होगा। इसके बाद 13 फरवरी को रोहतास और औरंगाबाद  14 फरवरी को मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर में सीएम की यात्रा निर्धारित की गई है। इसके अलावा सीएम अपने इस समाधान यात्रा के अंतिम दिन यानी 15 फरवरी को बेगूसराय और पटना में मौजूद रहेंगे।