ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो

Home / news / किसी और के सीने में अब धड़केगा रोहित का दिल, उसकी आंखों से...

किसी और के सीने में अब धड़केगा रोहित का दिल, उसकी आंखों से कोई देखेगा रंगीन दुनियां

18-Mar-2020 09:44 PM

PATNA : बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले 17 साल के रोहित ने मर कर भी समाज को एक नई दिशा दी है. मरने के बाद इस युवा ने अंगदान किया है. जिससे कई घरों में अब मुस्कान लौटने वाली है. रोहित का दिल अब किसी और के सीने में धड़कने वाला है और अब इसकी आंखें किसी और को रंगीन दुनियां दिखाएगी. रोहित के ब्रेन डेड होने के बाद परिजनों ने जहां उसकी किडनी, लीवर, आंख दान किया है. इतना ही नहीं उसका हार्ट भी डोनेट कर दिया है.


रोहित ने मरने के बाद भी समाज को बड़ी सीख दी है. दरअसल पांच दिनों पहले सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद रोहित को गंभीर हालत में इलाज के लिए पटना के आईजीआईएमएस में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार की रात उसका ब्रेन डेड हो गया. रोहित के हार्ट को ट्रांसप्लांट करने आये कोलकाता के ऑर्गेन ट्रांसप्लांट एक्सपर्ट की अगुआई में ग्रीन कॉरिडोर लगाकर पूरी सुरक्षा में पटना एयरपोर्ट से हार्ट को कोलकाता भेजा गया. कोलकाता लैब में ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.



17 साल के रोहित के अंगदान से 6 लोगों को नई जिंदगी मिल सकेगी. दरअसल पांच दिनों पहले सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद रोहित को गंभीर हालत में इलाज के लिए पटना के आईजीआईएमएस में भर्ती कराया गया था जहां मंगलवार की रात उसका ब्रेन डेड हो गया. ब्रेन डेड होने के बाद रोहित के परिजनों ने अंगदान की इच्छा जताई थी और जिसके बाद अस्पताल ने सारी तैयारी की.



एक साथ रोहित का लीवर, किडनी,आई और हार्ट डोनेट किया गया. आईजीआईएमएस में डॉक्टरों की टीम ने इसे डोनेट करने का कार्य पूरा कर लिया है और अब पहली रोहित की वजह से आईजीआईएमएस लीवर ट्रांसप्लांट कर नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है. रोहित के हार्ट को भी ट्रांसप्लांट करना चुनौती सरीखा था जिसको लेकर कोलकाता से डॉक्टरों की टीम पहुंची और ग्रीन कॉरिडोर लगाकर रोहित के हार्ट को पूरी सुरक्षा में फ्लाइट से कोलकाता रवाना किया गया. अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर मनीष मंडल ने परिजनों के हिम्मत को सलाम कहा और समाज से अंगदान की सीख लेने की अपील की.