ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, 2 लेन की जगह अब 4 लेन सडकों का होगा निर्माण; सरकार से मिली मंजूरी Teacher Vacancy 2026 : बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 46 हजार पदों के लिए BPSC ने जारी किया नोटिस, विज्ञापन जल्द Bihar weather : बिहार में ठंड पड़ी कमजोर, न्यूनतम तापमान बढ़ा; उत्तर बिहार में सुबह घने कोहरे की संभावना समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत

रोड एक्सीडेंट की मुआवजा नीति बदलने की मांग, विधानसभा में गूंजा मामला

रोड एक्सीडेंट की मुआवजा नीति बदलने की मांग, विधानसभा में गूंजा मामला

05-Mar-2021 11:30 AM

PATNA : सड़क दुर्घटना के मामलों में राज्य सरकार की तरफ से दिए जाने वाले मुआवजे को लेकर नीति में बदलाव के मसले पर आज विधानसभा में जमकर शोर शराबा हुआ. दरअसल प्रश्नोत्तर काल में इस मामले को बीजेपी विधायक पवन जायसवाल ने उठाया था. विधायक का कहना था कि सड़क दुर्घटना के मामलों में व्यक्ति की पहचान सही तरीके से  नहीं हो पाने और सामूहिक मौत नहीं होने के मामले में लोगों को मुआवजे का लाभ नहीं मिल पाता है. 


इस मामले पर राज्य सरकार की तरफ से आपदा प्रबंधन मंत्री और डिप्टी सीएम रेणु देवी ने सदन में जवाब दिया. रेणु देवी ने कहा कि राज्य सरकार सड़क दुर्घटना के मामलों में सामूहिक मौत की घटना पर ही मुआवजा देने की नीति रखती है. डिप्टी सीएम रेणु देवी के इस जवाब दो के बाद सदन में कई विधायकों ने यह मांग रखी कि सरकार सड़क दुर्घटना के मामलों में मुआवजा नीति के अंदर बदलाव करें. 


विधायकों का कहना था कि एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत होने पर उसे मुआवजा नहीं मिलता है, यह मानवीय पहलू है. सरकार को इस नीति में बदलाव करने की जरूरत है. सड़क दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति के परिजनों को मुआवजे की राशि मिले यह सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए. इसकी मांग सदन में आरजेडी विधायक के चंद्रशेखर के साथ-साथ बीजेपी विधायक संजय सरावगी समेत अन्य सदस्यों ने की. काफी देर तक सदन में इस मसले पर हंगामा होता रहा. डिप्टी सीएम ने कहा कि वह सड़क दुर्घटना के मामलों में त्वरित मुआवजा मिले इसके लिए गाइडलाइन जारी करेंगे. सभी 1 महीने के अंदर मामले को निष्पादित किया जाएगा. विधायकों का विरोध देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने सरकार से इस मामले को गंभीरता से लेने और नीति पर पुनर्विचार करने के लिए कहा सरकार ने भी सदन में भरोसा दिया कि वह सड़क दुर्घटना के मामलों में मुआवजा नीति को लेकर एक बार फिर से पूर्ण समीक्षा करेगी.