Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश
15-Jun-2020 11:44 AM
GAYA : बड़ी खबर बिहार के गया से आ रही है, जहां दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई. वहीं इस हादसे में कई लोग गंभीर रुप से घायल हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है.
मामला आमस थाना के जीटी रोड की है, जहां दर्दनाक सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि औरंगाबाद के देव से तिलक समारोह से एक परिवार के कुछ लोग दो ऑटो पर सवार होकर वापस आमस के रेगनियां गांव लौट रहे थे . इसी दौरान जीटी रोड पर ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक शख्स ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया.
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. हादसे की जनाकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है. एक तरफ जहां शुभ समारोह की तैयारी चल रही थी वहीं अब चित्कार गुंज रहा है.