ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर

Home / news / बेगूसराय में सड़क हादसे में शख्स की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने काटा बवाल

बेगूसराय में सड़क हादसे में शख्स की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने काटा बवाल

17-Mar-2020 12:42 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : जिले में तेज रफ्तार का कहर जारी है. आए दिन दर्दनाक सड़क हादसे में लोगों की जान जा रही है. ताजा मामला बरौनी थाना इलाके के पिपरा चौक की है, जहां सड़क पार कर रहे एक शख्स को तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया, जिससे शख्स की मौत हो गई. 

सड़क हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बरौनी -तेघड़ा मार्ग को जाम कर जमकर हंगामा किय. मृतक की पहचान  पिपरा निवासी परमजीत कुमार के रूप में की गई है. बताया जाता है कि मृतक परमजीत अपने घर से किसी कामसे जा रहा था. तभी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया.  

जिसके बाद स्थानिए लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने सड़क जाम कर दिया. स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस तरह की घटना यहां पर बार-बार होती है. इसकी शिकायत कई बार पुलिस को किया गया है लेकिन पुलिस नहीं सुनती है.  फिलहाल बरौनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने में जुटी है.