मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार आंधी और ओलावृष्टि ने बरपाया कहर, गेहूं की तैयार फसल बर्बाद, मुआवजे की उठी मांग रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां
16-Nov-2024 11:34 AM
By First Bihar
DESK: कब किसके साथ कौन सी घटना हो जाए कोई इसका अंदाजा नहीं लगा सकता। झारखंड से नई नवेली दुल्हन लेकर खुशी-खुशी दूल्हा और उसके परिवार के लोग सभी वापस अपने घर लौट रहे थे लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। बीच रास्ते में हुए हादसे के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
दरअसल, उत्तर प्रदेश के बिजनौर में दूल्हा-दुल्हन समेत सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। ओवरटेकिंग के दौरान क्रेटा कार ने बारातियों की ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो पर सवार एक ही परिवार के 6 लोगों समेत सात की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, हादसे में मरने वालों में 4 पुरुष, दो महिलाएं और एक लड़की शामिल हैं। झारखंड से शादी संपन्न होने के बाद पूरा परिवार दुल्हन को लेकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया और एक ही परिवार के 6 लोगों समेत 7 लोगों की जान चली गई।
ऑटो सवार लोग मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से ऑटो में बैठकर धापुर जा रहे थे। मृतकों में मो.खुर्शीद, उसका बेटा विशाल, बहू खुशी के अलावा मुमताज, रूबी और बुशरा शामिल हैं। पुलिस ने सभी शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।