महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार
05-Oct-2020 07:41 PM
By Ajay Deep Chouhan
PATNA : बिहार चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रही हैं. आरजेडी, जेडीयू और वामदल समेत कई छोटी-बड़ी पार्टियां उम्मीदवारों की घोषणा कर रही हैं, उन्हें सिंबल बांटा जा रहा है. रालोसपा की ओर से भी उम्मीदवारों का नाम फाइनल किया जा रहा है. लेकिन रालोसपा की एक महिला नेता ने रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के ऊपर गंभीर आरोप लगाया है. जिन्होंने रोते हुए एक वीडियो फेसबुक पर डाला है.
रालोसपा की प्रदेश महासचिव सीमा कुशवाहा ने उपेंद्र कुशवाहा के ऊपर गंभीर आरोप लगाया है. सीमा कुशवाहा ने कहा कि वह रालोसपा पार्टी के प्रदेश महासचिव और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हैं. उन्होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा ने उन्हें गुमराह किया है. कुशवाहा ने उनका टिकट काट दिया है.

सीमा कुशवाहा ने आगे कहा कि अगर उनकी टिकट काटने से उपेंद्र कुशवाहा का मॉल जन्दाहा में बन जाता है, तो उनको बधाई. अगर वे बिहार के मुख्यमंत्री बनते हैं तो उनको शुभकामनायें. वह रट हुए बोली कि कुशवाहा का एक मॉल क्या, टिकट बेच कर 4-5 मॉल बनवा लें. मेरा टिकट बेच कर कुशवाहा अपने मॉल में पैसा लगाएंगे.
वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है कि "अपनी छोट बच्ची को छोड़कर दूसरे कोई के घर देकर, इनके लिए (कुशवाहा के लिए) ,पार्टी के लिए, क्षेत्र के लिए, हमने दिन रात काम किया पर उपेंद्र कुशवाहा मेरे साथ बहुत गलत किये." दरअसल रालोसपा की प्रदेश महासचिव सीमा कुशवाहा कई दिनों से विधानसभा चुनाव की तयारी कर रही थीं. इन्हें उम्मीद थी कि कुशवाहा करहगर सीट से रालोसपा के टिकट पर इन्हें लड़ाएंगे. आपको बता दें कि सीमा कुशवाहा जिला परिषद् सदस्य भी हैं.
