ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar police dispute : होटल में खाने का पैसा मांगना पड़ा महंगा: मालिक से मारपीट का आरोप, SHO पर गंभीर सवाल; एसपी और डीआईजी से शिकायत Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, 2 लेन की जगह अब 4 लेन सडकों का होगा निर्माण; सरकार से मिली मंजूरी Teacher Vacancy 2026 : बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 46 हजार पदों के लिए BPSC ने जारी किया नोटिस, विज्ञापन जल्द Bihar weather : बिहार में ठंड पड़ी कमजोर, न्यूनतम तापमान बढ़ा; उत्तर बिहार में सुबह घने कोहरे की संभावना समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

RLSP के स्थापना दिवस पर बोले उपेंद्र कुशवाहा- पटना में 13 से 14 मार्च तक होगी रालोसपा की बैठक

RLSP के स्थापना दिवस पर बोले उपेंद्र कुशवाहा- पटना में 13 से 14 मार्च तक होगी रालोसपा की बैठक

03-Mar-2021 03:13 PM

By ARYAN

PATNA: राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) की आज 9वीं स्थापना दिवस है। इस मौके पर पटना स्थित पार्टी कार्यालय में स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने केक काटकर पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को बधाई दी।  

पत्रकारों से बातचीत के दौरान रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने यह जानकारी दी कि आगामी 13 से 14 मार्च तक पटना में राज्य कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। वहीं कोरोना वैक्सीन पर कहा कि इसे लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए। इसे लेकर सभी लोगों साकारात्मक रूख अख्तियार करना चाहिए। जेडीयू और आरएलएसपी के विलय की चर्चा पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मेरी तरफ से ऐसी कोई बात नहीं है। यह चर्चा तो मीडिया के लोग खुद कर रहे हैं। ऐसे में जो लोग इस बात की चर्चा कर रहे हैं उनसे सवाल करियें ?


मीडिया से बातचीत में RLSP सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि " देखिए चर्चा तो मीडिया के लोग ही कर रहे हैं न....चर्चा जो लोग कर रहे हैं, उनसे सवाल पूछिए....मेरी ओर से तो कोई बात ही नहीं है....चर्चा मीडिया के लोग कर रहे हैं, तो इसमें बीच में हम कहां आते हैं......जेडीयू के लोग हैं, उनकी ओर से कुछ बात जरूर की जा रही है और बाकी मीडिया की चर्चा है....इसलिए इस बीच में तो हम कहीं हैं ही नहीं"

वही इस मौके पर रालोसपा के प्रवक्ता धीरज सिंह कुशवाहा ने बताया कि रालोसपा के स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने आज केट काटा और सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। वही पिछले दिनों उपेंद्र कुशवाहा और सीएम नीतीश कुमार के मुलाकात को व्यक्तिगत मुलाकात बताया। इस मुलाकात के बाद कयास लगाया जा रहा था कि वे बिहार में मंत्री बनेंगे। यहां तक अफवाह उड़ा दिया गया था कि विभाग का बंटवारा भी हो चुका है। लेकिन जब मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ तब पूरा मामला दूध का दूध और पानी का पानी की तरह साफ हो गया। हम शुरू से कह रहे थे कि इसे लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी 13 से 14 मार्च तक राज्य कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है जिसमें रालोसपा आगे की रणनिती बनाएगी। रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा हमेशा बिहार की जनता की समस्याओं को उठाते आ रहे हैं। व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए नहीं बल्कि बिहार के आवाम के लिए ही वे फैसला लेंगे। उनका सपना है कि पार्टी के ज्यादा से ज्यादा लोग विधायक और एमपी बने और जनता के लिए काम करें।