ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / आरजेडी उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार कर रहे लोजपा सांसद, LJP उम्मीदवार ने...

आरजेडी उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार कर रहे लोजपा सांसद, LJP उम्मीदवार ने चिराग पासवान से की शिकायत

27-Oct-2020 06:29 PM

By Niraj Kumar

SAHARSA : बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिए बुधवार को वोटिंग होगी. पहले चरण के लिए सोमवार को प्रचार प्रसार थम गया. अब दूसरे और तीसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार प्रसार जोरो पर है. चुनाव प्रचार को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी में विवाद छिड़ गया है. दरअसल लोजपा के सांसद आरजेडी उम्मदीवार के लिए जनसभा कर रहे हैं, जिसकी शिकायत पार्टी के सुप्रीमो चिराग पासवान से की गई है.


सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीट से इसबार आरजेडी ने लोजपा के सांसद महबूब अली कैसर के बेटे युसूफ सलाउद्दीन को टिकट दिया है. एनडीए में यह सीट वीआईपी के खाते में गई है. इस सीट से खुद वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी चुनावी मैदान में हैं. एनडीए से अलग होकर अकेले चुनाव लड़ रही लोजपा ने भी अपना उम्मीदवार मैदान में उतारा है. एलजेपी ने संजय कुमार सिंह को टिकट दिया है.


लोजपा के सांसद महबूब अली कैसर पुत्रधर्म के मोह में फंसकर महागठबंधन की जीत के लिये प्रचार कर रहे हैं. वह अपने बेटे यूसुफ सलाउद्दीन के लिए वोट मांग रहे हैं. सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र से लोजपा प्रत्याशी संजय कुमार सिंह की माने तो लोजपा सांसद पुत्र मोह में फंस गये है और वो पार्टी प्रत्याशी के प्रचार के बजाय वो अपने पुत्र राजद प्रत्याशी में प्रचार में रात दिन एक किये हैं.


इनकी माने तो सांसद को कॉल करते करते थक गये पर उन्होंने मोबाइल उठाना मुनासिब नही समझा.  हालांकि पार्टी नेतृत्व सांसद के हर गतिविधि पर निगाह बनाये हुये और यही वजह है कि पार्टी ने इन्हें स्टार प्रचारक के लिस्ट से हटा दिया. आगे भी खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान इनके गतिविधि को देखरहे है खुद निर्णय शीघ्र लेंगे.