LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर
04-Nov-2022 01:29 PM
PATNA : बिहार में दो सीटों पर उपचुनाव की वोटिंग हो चुकी है और अब 6 नवंबर को मतगणना का इंतज़ार किया जा रहा है। लेकिन गोपालगंज से आरजेडी प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता के खिलाफ रिट याचिका दायर कर दी गई। अब चुनाव के परिणाम के साथ-साथ इस बात का भी सस्पेंस बना हुआ है कि उनकी उम्मीदवारी बचेगी या नहीं। पटना हाई कोर्ट ने अब अगली सुनवाई के लिए 7 नवंबर 2022 की तारीख निर्धारित की है। इस दिन दोपहर 2.15 बजे सुनवाई होगी।
आपको बता दें, उपचुनाव के नतीजे आ जाने के बाद ही पटना हाई कोर्ट में मामले पर सुनवाई की जाएगी। दरअसल, स्थानीय मतदाता दीपू कुमार सिंह ने जो रिट याचिका दायर की है उसपर जस्टिस मोहित कुमार शाह करेंगे। पिछली सुनवाई में भारत के चुनाव आयोग के अधिवक्ता सिद्धार्थ प्रसाद ने इस रिट याचिका को सुनवाई करने के लायक नहीं बताया था। उन्होंने चुनाव परिणाम का हवाला देते हुए कहा था कि परिणाम आ जाने के बाद चुनाव याचिका दायर की जा सकती है।
आरजेडी उम्मीदवार के खिलाफ मामले को छुपा कर नॉमिनेशन कराने का आरोप लगा था। इसकी जानकारी याचिकाकर्ता के अधिवक्ता एस डी संजय ने दी थी। उन्होंने इसे सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों का उल्लंघन बताया था। वरीय अधिवक्ता एस डी संजय ने बताया कि याचिकाकर्ता ने राज्य में होने जा रहे विधानसभा के उप चुनाव में आरजेडी के उम्मीदवार मोहन प्रसाद गुप्ता उर्फ मोहन प्रसाद के नामांकन की जांच कर रद्द करने की मांग की गई है। इसके लिए मुख्य चुनाव अधिकारी को आदेश देने का अनुरोध किया गया था।
इतना ही नहीं, आरजेडी उम्मीदवार के साथ-साथ रिटर्निंग ऑफिसर पर भी आरोप लगाए गए हैं कि उन्होंने नामांकन को गलत और अनुचित तरीके से स्वीकार किया है। इसमें तथ्यों को छुपा कर गलत हलफनामा दाखिल करने का आरोप लगाया गया है। फिलहाल उपचुनाव का परिणाम आ जाने के बाद 7 नवंबर 2022 को मामले पर अगली सुनवाई होगी।