Paramedical Exam Bihar : बिहार विधानसभा में उठा ANM, GNM परीक्षा का मुद्दा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने दिया बड़ा अपडेट CRIME NEWS: सिवान में बेखौफ अपराधियों का तांडव, देर रात पत्रकार को मारी गोली, हालत गंभीर, पटना रेफर, कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल Bihar Dental Counci : बिहार डेंटल काउंसलिंग में पूर्णकालिक बहाली पर मंत्री का बड़ा एलान, जल्द ही मिलने वाली है यह सुविधा Bihar Vidhan Sabha : विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर आज सदन में हंगामे के आसार; 2026-27 अनुपूरक बजट होगा पेश Bihar Assembly news : लालू -राबड़ी और तेजस्वी को लेकर बोले JDU विधायक - जंगल के जानवर को शहर में लाने पर नहीं लगता मन ... Bihar train cancelled : बिहार ट्रेन अपडेट: वंदे भारत-सप्तक्रांति का रूट बदला, जानें रद्द ट्रेनों की पूरी लिस्ट TRE-4 BPSC Teacher Vacancy: 11-12वीं में इन विषयों में होगी सबसे ज्यादा भर्ती, देखें किस सब्जेक्ट में कितनी सीटें; प्राइमरी से लेकर हाई स्कूल तक की पूरी लिस्ट Bihar Assembly : बजट सत्र में आज भी टकराव के आसार, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेर सकता है विपक्ष New toll rule 2026 : एक्सप्रेसवे यात्रियों को राहत! टोल वसूली नियमों में बड़ा बदलाव, अब नहीं देना होगा पूरा शुल्क Bihar Road News : बिहार के इस ग्रीनफील्ड फोरलेन पर जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां, डीएम ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश
10-Feb-2023 10:44 PM
By MUKESH SHRIVASTAVA
PATNA: सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव वापस भारत लौट रहे हैं. शनिवार यानि 11 फरवरी को लालू प्रसाद यादव सिंगापुर से दिल्ली लौट रहे हैं. उनकी बेटी रोहिणी आर्चाया ने लालू के वापस लौटने की खबर दी है. रोहिणी ने लोगों से कहा है-मेरे पापा का ख्याल रखियेगा.
लालू प्रसाद यादव के भारत लौटने की चर्चा पहले से ही थी. राजद के कुछ नेताओं ने सिंगापुर में लालू प्रसाद यादव से मुलाकात के बाद ये जानकारी दी थी कि फरवरी के दूसरे सप्ताह में लालू वापस भारत लौटेंगे. लेकिन आज लालू प्रसाद यादव को किडनी देने वाली बेटी रोहिणी आचार्या ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की. ट्वीटर पर रोहिणी ने लिखा है
“आप सबसे एक जरूरी बात कहनी है. यह जरूरी बात हम सबों के नेता आदरणीय लालू जी के स्वास्थ्य को लेकर है. 11 फरवरी को पापा सिंगापुर से भारत जा रहे हैं. मैं एक बेटी के तौर पर अपना फर्ज अदा कर रही हूँ. पापा को स्वस्थ्य कर आप सब के बीच भेज रही हूँ.. अब आप लोग पापा का ख्याल रखियेगा.”
बता दें कि कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित लालू प्रसाद यादव दिसंबर महीने में सिंगापुर गये थे. लालू प्रसाद यादव किडनी सहित कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे.उनकी दोनों किडनी 28 प्रतिशत ही काम कर रही थी, जिसके कारण डॉक्टर ने ट्रांसप्लांट की सलाह दी थी. सिंगापुर में रह रही लालू-राबड़ी की पुत्री रोहिणी ने पिता को अपनी एक किडनी देने का फैसला किया था. अपने पति एवं ससुराल के परिजनों की सहमति के बाद 5 दिसंबर को रोहिणी ने अपने पिता को किडनी दिया. पांच दिसंबर 2022 को सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में लालू यादव के किडनी का प्रत्यारोपण हुआ था। लालू की बेटी रोहिणी ने पिता को अपनी एक किडनी डोनेट किया थी. किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू यादव कई दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में रहे. डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार की बात कही. इसके बाद उन्हें भारत जाने की अनुमति मिली है.
फिलहाल पटना नहीं आयेंगे
लालू प्रसाद यादव के पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक वे भारत तो लौट रहे हैं लेकिन अभी पटना आने की संभावना कम है. डॉक्टरों ने उन्हें भीड़ से अलग रहने को कहा है. इससे इंफेक्शन हो सकता है. ऐसे में लालू प्रसाद यादव फिलहाल दिल्ली में ही अपनी बड़ी पुत्री मीसा भारती के आवास पर रहेंगे. तबीयत में और सुधार होने के बाद ही उनके पटना आने पर फैसला लिया जायेगा.