Paramedical Exam Bihar : बिहार विधानसभा में उठा ANM, GNM परीक्षा का मुद्दा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने दिया बड़ा अपडेट CRIME NEWS: सिवान में बेखौफ अपराधियों का तांडव, देर रात पत्रकार को मारी गोली, हालत गंभीर, पटना रेफर, कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल Bihar Dental Counci : बिहार डेंटल काउंसलिंग में पूर्णकालिक बहाली पर मंत्री का बड़ा एलान, जल्द ही मिलने वाली है यह सुविधा Bihar Vidhan Sabha : विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर आज सदन में हंगामे के आसार; 2026-27 अनुपूरक बजट होगा पेश Bihar Assembly news : लालू -राबड़ी और तेजस्वी को लेकर बोले JDU विधायक - जंगल के जानवर को शहर में लाने पर नहीं लगता मन ... Bihar train cancelled : बिहार ट्रेन अपडेट: वंदे भारत-सप्तक्रांति का रूट बदला, जानें रद्द ट्रेनों की पूरी लिस्ट TRE-4 BPSC Teacher Vacancy: 11-12वीं में इन विषयों में होगी सबसे ज्यादा भर्ती, देखें किस सब्जेक्ट में कितनी सीटें; प्राइमरी से लेकर हाई स्कूल तक की पूरी लिस्ट Bihar Assembly : बजट सत्र में आज भी टकराव के आसार, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेर सकता है विपक्ष New toll rule 2026 : एक्सप्रेसवे यात्रियों को राहत! टोल वसूली नियमों में बड़ा बदलाव, अब नहीं देना होगा पूरा शुल्क Bihar Road News : बिहार के इस ग्रीनफील्ड फोरलेन पर जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां, डीएम ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश
16-Oct-2022 07:25 AM
PATNA : बिहार में दो सीटों पर उपचुनाव होने हैं। जिसमें मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट शामिल है। इसी कड़ी में अब इस उपचुनाव को लेकर राजद ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। वहीं, इस सूची सबसे अधिक चर्चा का विषय कुछ बना हुआ है तो यह है कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह का नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है।
दरअसल, पीछले कुछ दिनों से इस बात की चर्चा आम हो गई है कि राजद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और बिहार के उपमुख्यमंत्री और उनके ही पार्टी नेता तेजस्वी यादव से नाराज चल रहे हैं। ऐसे में इस नराजगी वाली खबरों पर और एक सटीकता का मुहर के रूप में इस मामले को देखा जा रहा है कि स्टार प्रचारकों की सूची में लालू परिवार से तेजस्वी के साथ तेजप्रताप यादव का भी नाम शामिल है। लेकिन, जगदानंद सिंह का नाम गायब है।
इधर, इस निर्णय को लेकर पार्टी नेताओं का कहना है कि जगदानंद प्रचार में नहीं जाते हैं। पिछले चुनाव में भी वे प्रचार में नहीं शामिल हुए थे। वहीं, राजद ने उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की जो सूची तैयार की है उसमें नीतीश सरकार में राजद कोटे से शामिल अधिकतर मंत्रियों के नाम शामिल हैं। हालांकि, इस उपचुनाव में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी एवं पूर्व सीएम राबड़ी देवी, प्रचार नहीं करेंगी। लालू परिवार से सिर्फ तेजस्वी और तेजप्रताप को ही स्टार प्रचारक बनाया गया है।
बहरहाल,पिछले दिनों से जगदानंद और लालू परिवार के बीच चल रही नाराजगी की अटकलें चल रही हैं, इसलिए उन्हें स्टार प्रचारक नहीं बनाया जाना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। बताया तो यह भी जा रहा है कि जगदानंद प्रदेश अध्यक्ष से इस्तीफे की पेशकश भी कर चुके हैं। ऐसे में अब देखना यह है कि राजनीतिक गलियारों में जो खबर चल रही वह कितनी सच है या फिर खुद जगदानंद सिंह कोई बड़ा कदम उठाने के इरादे में हैं।