ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी

Home / news / RJD से बाहर किये गए तीन विधायक आज JDU में होंगे शामिल, टिकट...

RJD से बाहर किये गए तीन विधायक आज JDU में होंगे शामिल, टिकट मिलना कन्फर्म

17-Aug-2020 08:53 AM

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल से चलता किए गए तीन विधायक आज जेडीयू का दामन थाम लेंगे। आरजेडी ने रविवार को अपने तीन विधायकों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। विधायक प्रेमा चौधरी, महेश्वर यादव और फराज फातमी को आरजेडी ने निष्कासित कर दिया था। यह सभी विधायक के आज जेडीयू में शामिल हो जाएंगे। 


जेडीयू के प्रदेश कार्यालय में आज पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार के मंत्री विजेंद्र यादव इन विधायकों को सदस्यता देंगे। एक बेहद छोटे कार्यक्रम में इन विधायकों की एंट्री रखी गई है। विजेंद्र यादव आज दोपहर बाद 3 बजे प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस वार्ता को भी संबोधित करेंगे। जेडीयू में शामिल होने के बाद तीनों विधायकों की मुलाकात राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी होगी।




इन तीनों विधायकों की जेडीयू में एंट्री के बाद यह तय माना जा रहा है कि इन्हें पार्टी विधानसभा का अगला टिकट देगी। प्रेमा चौधरी - पातेपुर, महेश्वर यादव - गायघाट और फराज फातमी - केवटी से विधायक हैं। फराज फातमी के पिता अली अशरफ फातमी जब जेडीयू में शामिल हुए थे उसी वक्त से पर आज का आरजेडी से बाहर जाना तय हो गया था जबकि प्रेमा चौधरी लगातार नीतीश सरकार की नीतियों का बखान कर रही थीं। महेश्वर यादव की आरजेडी और लालू यादव से लेकर तेजस्वी यादव की आलोचना सर्वजनिक तौर पर कर रहे थे। आरजेडी ने इन सभी विधायकों को पार्टी विरोधी गतिविधियों मैं शामिल रहने का दोषी पाते हुए निष्कासित किया है।