Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे!
12-Sep-2020 07:20 PM
MUZAFFARPUR : राष्ट्रीय जनता दल छोड़कर जनता दल यूनाइटेड का दामन थामने वाले गायघाट से विधायक महेश्वर यादव की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं. महेश्वर यादव नीतीश की नाव पर सवार होकर भले ही चुनाव जीतना चाहते हों लेकिन उनके ही विधानसभा क्षेत्र में लगातार उनकी भारी बेइज्जती हो रही है. जनता के सामने विधायक की बोलती बंद होने वाले वीडियो के बाद कुछ और वीडियो सामने आये हैं. जिसमें जनता उन्हें गांव से खदेड़ती हुई नजर आ रही है.
गायघाट से विधायक महेश्वर यादव अपने चुनावी जनसंपर्क अभियान के तहत गायघाट प्रखंड के बाघाखाल गए थे. जहां उनकी जमकर बेइज्जती हुई है. बाघाखाल के लोगों ने 'दलबदलू नेता मुर्दाबाद' के नारे लगाते हुए उन्हें गांव से निकाल दिया. सबसे आश्चर्य की बात ये है कि वीडियो में जो लोग विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वो कोई और नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बताये जा रहे हैं.
वीडियो में साफ़ तौर पर ये दिखाई दे रहा है कि भाजपा समर्थक नारे लगाते हुए नजर आ रहे हैं और विधायक जी उनके आगे-आगे अपने बॉडीगार्ड के साथ तेजी से चलते हुए दिख रहे हैं. वीडियो में 'महेश्वर यादव मुर्दाबाद, दलबदलू नेता मुर्दाबाद' के नारे लगाए जा रहे हैं. इसके अलावा 'रोड नहीं तो वोट नहीं' के भी नारे लगाए जा रहे हैं. आगे-आगे हल रहे विधायक जी जब तक अपनी गाड़ी में नहीं बैठ जा रहे तब तक उनके पीछे-पीछे चल रहे लोग नारेबाजी करते दिख रहे हैं.
इस जनसंपर्क अभियान के दौरान विधायक और भाजपा समर्थकों के बीच थोड़ी बहुत तू-तू मैं-मैं भी हुई. इसपर विधायक महेश्वर यादव ने कहा कि 'वोट देबे के हाॅ तअ दिहअ न तअ रखअ...हम एक्सप्लानेशन देबे नअ अलियो हाॅ' वीडियो में भाजपा नेता पार्टी के लिए जिंदाबाद के भी नारे लगा रहे हैं. बताया जा रहा है कि सड़क, बिजली और नल जल योजना में भारी गड़बड़ी को लेकर विधायक महेश्वर यादव के खिलाफ लोगों की नाराजगी है.