बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए
11-Sep-2020 11:21 AM
MUZAFFARPUR : राष्ट्रीय जनता दल छोड़कर जनता दल यूनाइटेड का दामन थामने वाले गायघाट से विधायक महेश्वर यादव की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं. महेश्वर यादव नीतीश के चेहरे पर भले ही चुनावी वैतरणी पार करना चाहते हो लेकिन क्षेत्र में उन्हें जनता के सवालों का सामना करना पड़ रहा है. महेश्वर यादव गायघाट विधानसभा में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं लेकिन उन्हें विरोध झेलना पड़ रहा है.
विधायक महेश्वर यादव का ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. यह वीडियो गाय घाट के चंद्रपुरा का है, जहां विधायक जी जनसंपर्क करने पहुंचे थे लेकिन जनता जनार्दन ने अपने बीच 5 साल बाद विधायक जी को पाकर सवालों की झड़ी लगा दी. सवालों का जवाब नहीं सूझा तो विधायक जी हाथ जोड़कर दांत निपोरते रहे.
वायरल वीडियो में जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय लोग उनसे ये पूछते हुए दिखाई दे रहे हैं कि चुनाव जीतने के बाद 5 साल तक विधायक जी कहां थे ? इसपर दबी जुबान में विधायक ये कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि "अइली रहे बीच में एकाध बेर..अब आइब..कोई कमी न रहइतइ सब काम होतइ रोड भी बनबा देंगे बंडाल यानी कटाव रोधी काम भी होगा."
इसके बाद लोगों ने स्थानीय भाषा में ये कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि "आहाँ से कुछो न होतइ अहीं अइसन नेता देश के बुरा देलइकैइ" यानी कि इनसे कुछ नहीं होगा. इनके जैसा नेता ने ही देश का बुरा किया है. ये बात सुनते ही विधायक महेश्वर यादव भड़क उठे और गुस्से में बोले ये सड़क किसने बनवाया है. आपको बता दें कि चुनावी अभियान के दौरान नेताओं को जनता की नाराजगी झेलनी पड़ रही है. इन दिनों लगातार ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं.