ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त

Home / news / RJD-कांग्रेस के बीच हो गया सीटों का बंटवारा, जानिये किसके हिस्से में आयी...

RJD-कांग्रेस के बीच हो गया सीटों का बंटवारा, जानिये किसके हिस्से में आयी कितनी सीटें, इसी महीने हो सकता है औपचारिक एलान

17-Aug-2020 07:41 AM

PATNA : बिहार के महागठबंधन में सीट शेयरिंग हो गयी है. सूत्रों के हवाले से ये बडी खबर मिल रही है. आरजेडी और कांग्रेस ने आपस में सीटें बांट ली हैं. बाकी की छोटी पार्टियों को उसमें हिस्सा दिया जायेगा. इसी महीने के आखिर में सीट शेयरिंग का औपचारिक एलान होने की संभावना है. 

क्या है सीट शेयरिंग का फार्मूला

दिल्ली से प्रकाशित एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक आरजेडी और कांग्रेस के नेताओं के बीच हुई बातचीत में ये तय हो गया है कि किसके हिस्से में कितनी सीट आयेंगी. दोनों के बीच हुई सहमति के मुताबिक आरजेडी के हिस्से में 152 सीट जायेंगी तो कांग्रेस के कोटे में 91 सीट रहेंगी. हालांकि दोनों बडी पार्टियां अपने हिस्से की सीट में छोटी पार्टियों को एडजस्ट करेंगी. 

आरजेडी-कांग्रेस के बीच तय हुए फार्मूले के मुताबिक लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल अपने हिस्से की सीट में मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी और सीपीआई (एम-एल) को एडजस्ट करेगी. उधर कांग्रेस अपने हिस्से की 91 सीट में उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, जीतन राम मांझी की हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के साथ साथ सीपीआई को एडजस्ट करेगी. 


अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक कांग्रेस के एक सीनियर नेता ने बताया कि सीट शेयरिंग लगभग फाइनल हो गया है. इसका औपचारिक एलान अगस्त में कर दिये जाने की संभावना है. हालांकि महागठबंधन ये इंतजार करेगा कि बिहार चुनाव को लेकर चुनाव आयोग क्या फैसला लेता है. अगर चुनाव तय समय़ पर होंगे तो इसी महीने सीट शेयरिंग का एलान हो जायेगा. लेकिन अगर चुनाव टलने की संभावना हुई तो सीटों के बंटवारे के औपचारिक एलान में भी देर हो सकती है. 

कांग्रेस के एक नेता के मुताबिक इस बार सीट शेयरिंग का फैसला पिछली दफे यानि 2015 में हुए विधानसभा चुनाव के आधार पर ही किया गया है. पिछले दफे आरजेडी-जेडीयू को 101-101 और कांग्रेस को 41 सीट मिली थीं. इस दफे जेडीयू नहीं है. लिहाजा आरजेडी-कांग्रेस में उसी अनुपात में सीटों को बढाया गया है. 

हालांकि ये देखना दिलचस्प होगा कि आरजेडी अपने हिस्से की सीट में से कितनी सीटें वीआईपी पार्टी औऱ सीपीआई एम-एल के लिए छोड़ती है. ये माना जा रहा है कि आरजेडी कम से कम 130 सीट पर खुद लड़ना चाहती है. ऐसे में बाकी की दोनों पार्टियों के लिए 22 सीटों का कोटा बचता है. मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी की ख्वाहिश बडी है. उधर सीपीआई एम-एल के राज्य सचिव कुणाल ने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव में बीजेपी विरोधी पार्टियों की एकता चाहती है. लेकिन उन्हें सम्मानजनक सीटें चाहिये. 

उधर कांग्रेस अपने हिस्से की 91 सीट में से 45 सीट अपने पास रखना चाह रही है. बाकी की 46 सीटों को उपेंद्र कुशवाहा की RLSP, जीतन राम मांझी की हम और सीपीआई को दिया जा सकता है. लेकिन सीपीआई की मांग बड़ी है. उधर जीतन राम मांझी तो शुरू से नाराज ही हैं. जीतन राम मांझी कह चुके हैं कि वे 22 अगस्त को गठबंधन को लेकर अपना आखिरी फैसला लेने जा रहे हैं. मांझी आरजेडी पर तानाशाही का आरोप लगा रहे हैं. 

वहीं, आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने सीट शेयरिंग पर कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है. जगदानंद सिंह ने कहा कि आरजेडी बिहार के महागठबंधन में बड़े भाई की भूमिका में है. ऐसे में पार्टी ने सभी 243 सीटों पर अपनी तैयारी कर रखी है. सही समय पर महागठबंधन में सीटों का बंटवारा हो जायेगा.