ब्रेकिंग न्यूज़

चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान

Home / news / RJD नेताओं की नाराजगी को खारिज कर बोले जगदानंद, 23 फरवरी से पार्टी...

RJD नेताओं की नाराजगी को खारिज कर बोले जगदानंद, 23 फरवरी से पार्टी बेरोजगारी हटाओ यात्रा शुरू करेगी

13-Feb-2020 04:55 PM

PATNA : आरजेडी के नव मनोनीत प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने ऐलान किया है कि पार्टी पूरी तरह से एकजुट है. जगदानंद सिंह ने कहा है कि पार्टी 23 फरवरी से राज्य भर में बेरोजगारी हटाओ यात्रा शुरू करने जा रही है. जिसके लिए एक पूरी रूपरेखा तय कर ली गई है. जगदानंद सिंह ने पार्टी के अंदर प्रदेश पदाधिकारियों के चयन पर नाराजगी की बात को भी खारिज किया है. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि जिन लोगों को पार्टी में कोई भूमिका नहीं मिली है. वह भी आरजेडी के ही अंग है. 


लालू यादव के समधी और आरजेडी विधायक चंद्रिका राय की नाराजगी पर प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा है कि उनकी नाराजगी व्यक्तिगत हो सकती है. पार्टी में कई ऐसे विधायक हैं जो व्यक्तिगत कारणों से पार्टी लाइन से अलग हैं. महेश्वर यादव पहले से ही पार्टी से अलग लाइन लेकर चल रहे हैं. ऐसे में उन्हें चंद्रिका राय के मुद्दे पर कुछ भी नहीं कहना है.

जगदानंद सिंह ने कहा है कि आज देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती बेरोजगारी है और नौजवानों के मुद्दे को लेकर हम बेरोजगारी हटाओ यात्रा शुरू कर रहे हैं. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि देश के सामने किसानों और युवाओं की समस्या सबसे बड़ी है. लिहाजा अब बिहार में विधानसभा चुनाव होने तक यात्रा का सिलसिला जारी रहेगा.