ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना

Home / news / RJD ने प्रदेश कार्यालय को आइसोलेशन वार्ड बनाने का दिया प्रस्ताव, पार्टी बोली-...

RJD ने प्रदेश कार्यालय को आइसोलेशन वार्ड बनाने का दिया प्रस्ताव, पार्टी बोली- कोरोना की आपदा में हम सरकार के साथ

27-Mar-2020 01:40 PM

PATNA : आरजेडी ने पटना स्थित प्रदेश कार्यालय को आइसोलेशन सेंटर या फिर क्वारेंटाइन सेंटर बनाने का प्रस्ताव बिहार सरकार को दिया है। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने ये प्रस्ताव दिया है।


पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि पार्टी के प्रदेश कार्यालय परिसर में नवनिर्मित शेड में पांच सौ से ज्यादा लोगों के बैठने की क्षमता है जहां आवश्यकता अनुसार काफी बेड लगाया जा सकता है । परिसर में बिजली, पानी, जेनरेटर और प्रसाधन सम्बन्धी मौलिक सभी सुविधाएं उपलब्ध है। सरकार यदि चाहे तो इसका उपयोग  ' कोरोन्टाइन सेन्टर  ' ,आइसोलेसन वार्ड अथवा  आवश्यकता अनुसार अन्य उपयोग के लिए इस्तेमाल कर सकती है ।


चितरंजन गगन ने कहा कि इस वैश्विक विपदा को लेकर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद  , पूर्व मुख्यमंत्री राबडी देवी , नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव और प्रदेश अध्यक्ष जगदान्द सिंह काफी गंभीर हैं और लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं । नेतृत्व के निर्देशानुसार हर स्तर पर पार्टी के कार्यकर्ता  इस संकट की घड़ी में  सरकार को सहयोग करने के साथ हीं आमलोगों को बचाव और सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं । और अपने क्षेत्र की स्थिति की जानकारी  प्रदेश और केन्द्रीय नेतृत्व को दे रहे हैं ।