ब्रेकिंग न्यूज़

पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर

Home / news / राजद ने की डिजिटल सदस्यता अभियान की शुरुआत, लालू और तेजस्वी ने भी...

राजद ने की डिजिटल सदस्यता अभियान की शुरुआत, लालू और तेजस्वी ने भी ली पार्टी की मेंबरशिप

12-Feb-2022 12:47 PM

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल अपने संगठन को विस्तार देने के लिए आज से सदस्यता अभियान चला रहा है. यह सदस्यता अभियान राबड़ी आवास पर ही चल रहा है. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव खुद सदस्यता दिला रहे हैं. उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, अब्दुल बारी सिद्दीकी, शिवानंद तिवारी, आलोक मेहता, जयप्रकाश नारायण समेत कई वरिष्ठ नेता है मौजूद हैं. 


 सदस्यता अभियान की शुरुआत स्वयं लालू यादव ने किया. सबसे पहले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पार्टी की सदस्यता ली. लालू यादव ने रमई राम से सदस्यता ली. लालू यादव के सदस्य बनने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, रश्मि यादव और पार्टी के दूसरे नेता भी राजद के सक्रिय सदस्य बने. इस दौरान मंच पर आ कर पार्टी के कार्यकर्ता और नेता लालू यादव से सदस्यता की रसीद ले रहे हैं. 


news image


इस अभियान में नए के साथ पुराने सदस्य भी दुबारा सदस्यता ले रहे हैं. इस दौरान तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव ने भी पार्टी की सदस्यता ली है. पूर्व विधायक प्रेमा चौधरी ने फिर से पार्टी की सदस्यता ली. 2020 चुनाव से पहले उन्होंने जेडीयू ज्वाइन कर लिया था. लेकिन फिर उन्होंने वहां से भी इस्तीफा दे दिया था. 


news image


बताते चलें कि राजद ने तीन वर्ष पहले भी एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य तक किया था, किंतु यह आंकड़ा 86 लाख के आगे नहीं पहुंच पाया. इस बार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने किसी भी तरह एक करोड़ के लक्ष्य प्राप्त करने का टास्क राजद पदाधिकारियों, विधायकों एवं सांसदों को दिया है. आज सदस्यता अभियान में दूसरे प्रदेशों के भी पदाधिकारी आए हुए हैं.