ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

RJD ने कहा..अभी तो पुल गिर रहा है बहुत जल्द सरकार गिरेगी, BJP ने पूछा..ये पुल किसके राज में बना था? डेढ़ साल तक विभाग का मंत्री कौन था?

04-Jul-2024 09:54 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में एक के बाद एक पुल के गिर रहे हैं। 24 घंटे के भीतर 6 पुल के गिरने की बात सामने आई है। पुल के गिरने को लेकर बिहार में खूब राजनीति हो रही है। नेताओं के बयान के बाद पलटवार जारी है। इसी क्रम में बेगूसराय के सांसद व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और  आरजेडी नेता अभय कुशवाहा का भी बयान सामने आया है। 


गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि तेजस्वी विदेश में जश्न मनाने गये हैं वहां बैठकर ट्वीट कर रहे हैं उनको बिहार की चिंता भी सता रही है। हम तो चाहेंगे कि इस पूरे मामले की जांच की जाए। जो भी पुल गिरा है उसकी जांच कराए कि ये पुल कब बना था उस समय किसकी सरकार थी। इसकी जांच के लिए कमिटी बनाई जाए। गिरिराज ने कहा कि तेजस्वी यादव तो शुरू से ही भ्रष्टाचार की नींव पर खड़े हैं इसलिए उन्हें आनंद आता है।


वही संसद में राहुल गांधी के बयान पर कहा कि पहले भी हिन्दुओं को गाली देने का काम किया और सदन में खुलेआम हिन्दुओं को अपमानित किया। यह एक साजिश है। राहुल गांधी हिन्दुओं को खत्म कर देना चाहते हैं। हिन्दू धर्म के खिलाफ मुहिम छेड़ रखा है। आने वाले दिनों में इसका बदला हिन्दू सनातन समाज लेगी। 


वही पुल मामले पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने भी तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि डेढ़ साल तक ग्रामीण कार्य विभाग का मंत्री कौन था? तेजस्वी यादव को यह बताना चाहिए कि वो जब मंत्री थे तो क्या देख रहे थे। मजा कर रहे थे कि पुल का निर्माण देख रहे थे। वही आरजेडी नेता अभय कुशवाहा ने बीजेपी नेताओं के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बहुत जल्द सरकार गिरने वाली है अभी तो पुल ही गिर रही है। सरकार को पुल पुलिया के टेंडर की समीक्षा करनी चाहिए।