अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
17-Oct-2020 04:03 PM
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी ने धांधली का शक जताया है. इसको लेकर आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने चुनाव आयोग से मुलाकात कर पत्र सौंपा है.
मनोज झा ने कहा है कि चुनाव के दौरान जिन लोगों को बैलट पेपर दिया जा रहा है उसका पूरा डिटेल सभी राजनीतिक दलों को दी जाए. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को दिए गए पत्र में राजद के तरफ से मनोज कुमार झा ने लिखा है चुनाव आयोग 80 साल से अधिक और कोरोना संक्रमित मतदाताओं के लिए बैलेट पेपर की व्यवस्था की है. हमें अंदेशा है कि सत्ताधारी दल इसमें धांधली कर सकती है. हमारी मांग है कि विधानसभा वार ऐसे मतदाताओं की सूची सभी राजनीतिक दलों को दिया जाए. ताकि दल के पोलिंग एजेंट इन प्रक्रियाओं में सहभागी हो सके .
मनोज झा ने लिखा है माननीय चुनाव आयोग से आग्रह है कि मतदान के बाद प्रति बूथ मतदान की कुल संख्या की सत्यापित कॉपी बूथ एजेंट को उपलब्ध कराई जाए. बीते वर्षों के अनुभव के आधार पर यह आवश्यक है कि मतगणना के समय ईवीएम में पड़े वोट और पोलिंग बूथ के वोट का मिलान किया जा सके. किसी भी विसंगति की स्थिति में पोलिंग बूथ के सत्यापित मतों को ही प्रमाणित माना जाए. चुनाव आयोग स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव का संरक्षक है. इसलिए इन तमाम बिंदुओं पर स्पष्ट निर्णय लें और आशंकाओं को दूर करने का कष्ट करें.